Headlines
Loading...
सरकार चाहे जितना भी...', वाराणसी में FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?, जानें...

सरकार चाहे जितना भी...', वाराणसी में FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?, जानें...

वाराणसी के कोतवाली थाना अंतर्गत सांसद पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल वाराणसी में संतों ने संसद परिसर में पप्पू यादव द्वारा भगवा के अपमान से आक्रोशित होकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था।

वाराणसी में दर्ज हुआ केस

वाराणसी में शनिवार (1 अगस्त) को संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र धारण करके जिस तरह से प्रदर्शन किया उससे वाराणसी का संत समाज आहत मर्माहत और आक्रोशित है. शिकायत के बाद पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले पर क्या बोला संत समाज?

संतों का मानना है कि लगातार इन नेताओं द्वारा संत समाज और सनातन धर्म के खिलाफ बोला जा रहा है. पप्पू यादव द्वारा जिस तरह से भगवा वस्त्र पहनकर प्रदर्शन किया गया, वह धर्म और संत समाज के खिलाफ है. यह बेहद आपत्तिजनक है. इसके खिलाफ हमने प्रार्थना पत्र देकर इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की।

पातालपुरी पीठ के पीठाधीश्वर बाबा बालक दास ने बताया कि पप्पू यादव ने जिस तरह से गेरुआ भगवा वस्त्र धारण करके राहुल गांधी और अवेधश प्रसाद के साथ मिलकर इस तरह से सनातन धर्म का अपमान किया है. हमारी मांग है कि उनके खिलाफ कार्रवाई हो नहीं तो सनातन धर्म साधु संत सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य हो जाएंगे।

एफआईआर दर्ज होने के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "दान और चढ़ावे की चोरी में देशभर के करोड़ों लोग शामिल हैं, जिनकी भगवान श्री राम में आस्था है. यह एक अलग तरह की डकैती है. यह देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं के साथ डकैती है।"

'543 सांसद हैं तो इसमें से कितनों को...', परिसीमन बिल पर सपा नेता का बड़ा सवाल

क्या बोले अवधेश प्रसाद?

अवधेश प्रसाद ने कहा, "समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले को उजागर किया. सरकार चाहे जितना भी उन्हें बचाने की कोशिश करे, वे बच नहीं पाएंगे. वास्तव में धर्म के विरुद्ध अपराध हुआ है, और इसके दोषी कौन हैं? बीजेपी या आरएसएस के लोग हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "भले ही बीजेपी उनको माफ कर दें लेकिन भगवान माफ नहीं करेंगे. सच्चाई यह है कि समाज का एक बड़ा हिस्सा समाजवादी पार्टी द्वारा सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह दान की चोरी के खिलाफ जिस तरह से लड़ाई लड़ी जा रही है, उससे बेहद खुश और प्रसन्न है।"

वाराणसी डीसीपी ने दी यह जानकारी

वाराणसी डीसीपी काशी क्षेत्र गौरव वंशवाल ने बताया कि संतों द्वारा पप्पू यादव के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है, जिस पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. वाराणसी में संतों द्वारा संसद में पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर जिस तरह से प्रदर्शन किया गया उसके खिलाफ कोतवाली में एक एप्लीकेशन देते हुए उनके खिलाफ एफआईआर करके कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

गौरव वंशवाल ने बताया कि एक वीडियो के माध्यम से संतों ने बताया है कि एक व्यक्ति द्वारा संतों की वेशभूषाधारण करके इनके द्वारा कहा गया है कि उन्होंने संतों का अपमान किया है उनकी तरफ से तहरीर दी गई जिस पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।