सोमवार रात 11:15 बजे कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद वापस झांसी जेल पहुंचा अतीक का बेटा अली, पुलिस का रहा सख्त पहरा...
प्रयागराज/झांसी, न्यूज। प्रयागराज कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद अली अहमद को सोमवार रात लगभग 11.15 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वापस झाँसी जेल लाया गया। सुबह झाँसी जेल से पुलिस सुरक्षा में अली अहमद को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया था। कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने के बाद पुलिस टीम उसे लेकर वापस झांसी पहुंची।
अली अहमद के झांसी जेल पहुंचने के दौरान सुरक्षा के कड़े इन्तजाम किए गए थे। जेल के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस वाहन के जेल परिसर में पहुंचते ही सुरक्षा घेरे में अली को जेल के अन्दर ले जाया गया।
जेल के गेट पर मौजूद पत्रकारों ने अली से सवाल किया कि क्या वह सरकार से कुछ कहना चाहेंगे। इस पर अली अहमद ने संक्षिप्त जवाब दिया- 'सफर लम्बा था, कुछ नहीं कहना चाहते।' इसके बाद वह पुलिस सुरक्षा के बीच जेल के अन्दर चले गए।
2027 में परिवार से कौन चुनाव कौन लड़ेगा?
पत्रकारों ने अली से एक और सवाल किया कि 2027 में परिवार से कौन चुनाव लड़ेगा। यह सवाल सुनकर अली खामोश हो गया। और इसके बाद पुलिस कर्मियों ने वाहन को अन्दर से ढक दिया।
संदिग्ध लग्जरी वाहनों पर भी रही नजर
प्रयागराज की अदालत में पेशी के लिए झाँसी जेल से ले जाए गए माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को लेकर सोमवार को जिला पुलिस अलर्ट रही। अली अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रिजन वैन से प्रयागराज ले जाया गया। प्रिजन वैन के झाँसी-कानपुर हाईवे से गुजरने के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई थी।
अली अहमद की पेशी के दौरान उसके साथ समर्थकों के आने की आशंका को देखते हुए पुलिस की नजर हाईवे से गुजरने वाले सन्दिग्ध वाहनों पर रही। खासतौर पर लग्जरी वाहनों की निगरानी की गई। पुलिसकर्मी प्रमुख स्थानों और हाईवे के आसपास मुस्तैद रहे।
अली अहमद को झांसी जेल से रवाना किए जाने के दौरान सुरक्षा टीम साथ रही। प्रयागराज तक के रूट पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों ने सतर्कता बरती गई थी।
वापसी के दौरान भी रही सतर्कता
प्रयागराज कोर्ट में बयान की कार्यवाही पूरी होने के बाद अली अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच वापस झाँसी लाया गया। वापसी के दौरान भी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।