Headlines
Loading...
भाजपा काशी क्षेत्र की टीम का ऐलान, अशोक चौरसिया ने दस को उपाध्यक्ष, चार को बनाया महामंत्री, 12 बने कार्यसमिति सदस्य...

भाजपा काशी क्षेत्र की टीम का ऐलान, अशोक चौरसिया ने दस को उपाध्यक्ष, चार को बनाया महामंत्री, 12 बने कार्यसमिति सदस्य...

वाराणसी, न्यूज। यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी टीमों के गठन में लगी हुई है। इसी कड़ी में गुरुवार को सभी छह क्षेत्रीय समेत काशी क्षेत्र की टीम का भी ऐलान कर दिया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की स्वीकृति के बाद काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया के नेतृत्व में 36 सदस्यीय क्षेत्रीय कार्यसमिति बनाई गई है। 

इस नई कार्यसमिति में अनुभवी और युवा चेहरों का संतुलित समावेश दिखाई देता है। 10 नेताओं को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और 4 को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। 10 को क्षेत्रीय मंत्री और 12 सदस्यों को स्थान दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने से काशी पर पूरे देश की निगाह रहती है। ऐसे में काशी क्षेत्र में भाजपा के आधार को और अधिक मजबूत करने में अब नई टीम जुटेगी।

चार क्षेत्रीय महामंत्रियों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

काशी क्षेत्र के संगठनात्मक कामकाज को गति देने और आगामी रणनीतियों को धरातल पर उतारने के लिए चार वरिष्ठ नेताओं को क्षेत्रीय महामंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है। यह महामंत्री काशी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारियां संभालेंगे। कविता पटेल, विद्याधर तिवारी, अनूप जायसवाल और अजीत रावत को महामंत्री बनाया गया है। चारों महामंत्री काशी क्षेत्र में आने वाले जिलों में सांगठनिक समन्वय और अभियानों के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

दस क्षेत्रीय उपाध्यक्षों की तैनाती

संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से 10 प्रमुख नेताओं को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष बनने वाले नेताओं में विपीन सिंह, अवधेश गुप्ता, श्रीमती अनीता त्रिपाठी, सर्वेश कुशवाहा, अनिल श्रीवास्तव, सुनील पटेल, अमित राय, भानू प्रताप सिंह, राकेश शर्मा और नवरतन राठी का नाम शामिल है।

10 क्षेत्रीय मंत्री और 12 सदस्य

पार्टी की दैनिक सांगठनिक गतिविधियों के संचालन के लिए 10 क्षेत्रीय मंत्रियों की नियुक्ति हुई है। इसमें सतीश पाण्डेय, प्रदीन सिंह गौतम, देवेंद्र मौर्य, रामसुंदर निषाद, राजेश राजभर, विजय यादव, डॉ. अभिषेक रावत, शिवशंकर पटेल, जगदीश त्रिपाठी और अजीत सिंह के नाम शामिल हैं। 

कार्यसमिति के सदस्यों के रूप में बारह कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। इनमें डॉ. उत्तम ओझा, अशोक मिश्रा, शशिकांत पाण्डेय, प्रमोद कुमार सिंह (सीए), विक्रम सिंह (बंटी), अखण्ड सिंह, सोनू पंडित, संजय सिंह त्रिलोक चंदी, रमेश पाण्डेय, सुबोध सिंह, अनिल गुप्ता और अजय उपाध्याय शामिल हैं।

भाजपा काशी क्षेत्र में 12 जिले

भाजपा काशी क्षेत्र की नई टीम 12 जिलों में संगठन के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगी। इन जिलों में काशी यानी वाराणसी के अलावा प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी और कौशांबी जिले शामिल हैं।