विराट कोहली ने रचा इतिहास, वनडे में 15000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने !!! अभी क्रिकेट के भगवान तेंदुलकर नंबर 1 पर...
स्पोर्ट्स डेस्क, इंडिया vs वेस्टइंडीज। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में रविवार को भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने इतिहास रच दिया।
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में रोहित शर्मा के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे विराट कोहली ने पहले तो 40 गेंदों पर फिफ्टी लगाई।
और आज के इस मुकाबले में 59 रन बनाते ही वनडे में उनके 15000 रन पूरे हो गए हैं। कोहली वनडे में 15000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने 315वें वनडे की 303 पारियों में यह कारनामा किया।
इस लिस्ट में टॉप पर सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे की 452 पारियों में 18426 रन बनाए थे। सूची में तीसरे नंबर पर कुमार संगाकार, चौथे पर रिकी पोंटिंग और 5वें पर सनथ जयसूर्या हैं।
विराट ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। इसके बाद कोहली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह वनडे में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बना चुके हैं। वह एकदिवसीय में अब तक 80 अर्धशतक और 54 शतक लगा चुके हैं। कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं। उनकी नजर अगले साल होने वाले विश्व कप पर है।
15,000 वनडे रन तक का सफर
तेंदुलकर बनाम कोहली
उम्र: 34 साल 66 दिन बनाम 37 साल 326 दिन
पारी: 377 बनाम 303
गेंदें: 17528 बनाम 15950
डेब्यू से लगे दिन: 6402 बनाम 6614 ।।