नेपाल क्रिकेट टीम ने आज हुए मैच में किया बड़ा उलटफेर, अफगानियों को 5 विकेट से हराया !!!एशियन गेम्स से बाहर होने की आई नौबत...
Nepal beat Afghanistan : नेपाल क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अफगानिस्तान क्रिकेटी को 5 विकेट से हराकर बड़ा उटलफेर कर दिया है। इस हार से अफगानिस्तान की टीम की एशियन गेम्स से बाहर होने की नौबत आ गई है। नेपाल अफगानिस्तान के बीच आज खेला गया एशियन गेम्स 2026 का ग्रुप स्टेज मैच काफी रोमांचक रहा। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीता पहले बैटिंग करने का फैसला किया।
अफगानिस्तान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए इस अहम मुकाबले में 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए। नेपाल क्रिकेट टीम ने इस लक्ष्य को 17.2 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 103 रन बनाकर हासिल कर लिया और इस मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस जीत को एशियन गेम्स 2026 का सबसे बड़ा उटलफेर माना जा रहा है।
नेपाल ने अफगानिस्तान को हराकर किया बड़ा उलटफेर
इस मैच में अफगानिस्तान से जीत के लिए मिले 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कुशल भुर्टेल आसिफ शेख पारी की शुरुआत करने के लिए आए, लेकिन दोनों जल्दी ही पवेलियन लौट गए. भुर्टेल 0 आसिफ 2 के निजी स्कोर पर आउट हुए. इसके बाद संदीप जोरा ने पारी को मिलकर संभाला, उन्होंने 35 बॉल पर 3 चौके 1 छक्के के साथ 34 रनों की पारी खेली, जो उनकी टीम की जीत में अहम साबित हुई।
टीम के लिए कुशल मल्ला ने 9, कप्तान दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 15 गुलशन झा ने 1 रन बनाए. टीम के लिए रोहित पौडेल ने नाबाद 33 रनों की पारी खेली अपनी टीम को जीत दिलाई. उनकी पारी में 4 चौके शमिल थे. अभी नेपाल के पास एक मुकाबला बचा हुआ है, जो जापान क्रिकेट टीम से होने वाला है, अगर नेपाल उस मैच को जीत लेती है तो क्वार्टर फाइनल में जगह बना सकती है।
अफगानिस्तान के बल्लेबाज हुए पूरी तरह से फेल
इससे पहले नेपाल के स्पिनर ललित राजबंशी कुशल भुर्टेल ने बॉल के साथ धमाल मचाया अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को एक के बाद एक पवेलियन की राह दिखाई। अफगानिस्तान की टीम के लिए फैसल खान अहमदजई नजीबुल्लाह ज़दरान ने 30-30 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
ललित राजबंशी कुशल भुर्तेल का धमाल
नेपाल के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर ललित राजबंशी ने अफगानिस्तान के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. उन्होंने सबसे पहले हसन ईसाखिल को शून्य के स्कोर पर चलता कर दिया. इसके बाद ललित राजबंशी ने मोहम्मद अकरम को 2 रन के निजी स्कोर पर डगआउट भेज दिया. उन्होंने अपना तीसरा शिकार करीम जनत को बनाया. जनत सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. राजबंशी ने अब तक 3 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
नेपाल के कुशल भुर्तेल ने 4 ओवर में 21 रन देकर कुल 4 विकेट हासिल किए। उन्होंने अफगानिस्तान के फैसल खान अहमदज़ई नजीबुल्लाह ज़ादरान को सबसे पहले 30-30 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद उन्होंने मोहम्मद इसहाक को 7 रन पर आउट किया। भुर्तेल ने अपना तीसरा विकेट कप्तान दरवेश रसूली को शून्य पर आउट कर लिया।