Headlines
Loading...
यूपी सरकार का बड़ा कदम, जमीन मालिकों के लिए 2 बड़ी खुशखबरी...

यूपी सरकार का बड़ा कदम, जमीन मालिकों के लिए 2 बड़ी खुशखबरी...

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। उत्तर प्रदेश में जमीन से जुड़े काम कराने वाले लोगों के लिए सरकार ने बड़ी पहल की है। अब जमीन के बंटवारे और खतौनी से संबंधित कई जानकारियां डिजिटल माध्यम से आसानी से मिल सकेंगी।राजस्व सेवाओं को ऑनलाइन करने के लिए सरकार ने धारा 116 पोर्टल और सरलीकृत खतौनी पोर्टल शुरू किया है।

जमीन का बंटवारा कराना होगा आसान

साझी जमीन में अपना हिस्सा अलग कराने के लिए सह-खातेदार अब धारा 116 के तहत ऑनलाइन वाद दाखिल कर सकेंगे। आवेदन के बाद मामले की स्थिति और उस पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी ऑनलाइन देखी जा सकेगी। जीआईएस तकनीक की मदद से जमीन के नक्शे और उसकी भौगोलिक स्थिति से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध होगी।

खतौनी में जमीन की जानकारी होगी ज्यादा साफ

सरलीकृत खतौनी में जमीन का क्षेत्रफल अधिक सटीक तरीके से दर्ज किया जाएगा। इसमें क्षेत्रफल को छह दशमलव स्थानों तक दिखाया जाएगा। साथ ही पुराने आदेश और बंधक से जुड़ी जानकारी भी व्यवस्थित रूप से देखी जा सकेगी। इससे जमीन के रिकॉर्ड और पुराने स्वामित्व से जुड़ी जानकारी समझना आसान होगा।सरकार की इस पहल से जमीन मालिकों को राजस्व कार्यालयों की अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलने और जमीन से जुड़े कामों में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है।