बहन को न्यूड किया, फोन में पोर्न... क्लास 4 के बच्चे की हरकत देख मां हैरान, पता चला 'बॉर्डर लाइन पर्सनालिटी डिसऑर्डर' का है शिकार...
गोरखपुर, न्यूज। अगर अभी भी आप सावधान नहीं हुए तो कहीं ऐसा न हो कि आपका बच्चा बॉर्डर लाइन पर्सनालिटी डिसऑर्डर (BPD) का शिकार हो जाए और आपको समाज में शर्मसार होना पड़े. अब आप सोच रहे होंगे कि ये क्या नई बीमारी है।
आपको बता दें, गोरखपुर में एक कक्षा-4 के छात्र ने पहले अपनी बहन को न्यूड कर दिया. फिर उसे पोर्न दिखाकर गंदी हरकत करने लगा. वो तो अचानक से मां कमरे में आ गई और यह देखकर वह हैरान रह गई. उसके बाद सामने आया कि बच्चे ने पहली बार ये हरकत नहीं की थी बल्कि स्कूल में एक शिक्षिका की गंदी तस्वीरें और गंदी ड्रॉइंग उसके पास से मिली थी, जिसके बाद उसे स्कूल से निकाल दिया गया था।
क्या है बीपीडी ?
ऐसा नहीं है कि बच्चा ये जानबूझकर कर रहा है. उसे बॉर्डर लाइन पर्सनालिटी डिसऑर्डर है और उसका शाहपुर में इलाज चल रहा है. एक और ऐसा मामला आया, जिसमें एक इंजीनियर भी अपने पिता से खुद को लड़की बनाने की जिद करने लगा. दरअसल, बीपीडी एक मनोवैज्ञानिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाता है. उसका मूड हर समय बदलता रहता है, जिसकी वजह से सेल्फ इमेज और तमाम रिश्ते उतार-चढ़ाव से जूझने लगते हैं।
6 महीने से बदला व्यवहार
जिस बच्चे की बात कर रहे हैं वो सिविल लाइन के फेमस स्कूल में पढ़ता था। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मां ने बताया कि बच्चे को ऑनलाइन क्लास के दौरानमोबाइल दिया गया था. वह पढ़ाई के बीच कुछ देर गेम खेलता था. अचानक पिछले 6 महीने से वह मोबाइल को हमेशा साथ रखने लगा. अगर मोबाइल लेते तो रोने लगता था. यहां तक कि बच्चा धीरे-धीरे बाथरूम में मोबाइल ले जाता और घंटों अंदर ही बैठा रहता. टोकने पर वह चिढ़चिढ़ाता और गुस्सा करता था।
एक दिन मिला कमरे में
मां ने कहा कि हम तो तब हैरान रह गए जब वह कमरे में अपनी बहन के साथ न्यूड हालत में मिला. मोबाइल देखा तो उसमें पोर्न चल रही थी. साइट खुली हुई थी, जिसके बाद बच्चे को समझाया गया कि ये सब गलत चीजें हैं. करीब 2 महीने पहले उसके स्कूल से फोन आया था. तब प्रिंसिपल ने मिलने बुलाया और बताया कि उसके पास से अपनी एक टीचर की गंदी तस्वीरें और गंदी ड्राइंग मिली है. इतना ही नहीं, प्रिंसिपल ने उसके साथ पढ़ने वाले बच्चों को बुलाया और उसके बारे में पूछा तो सबने बताया कि ये सभी से गंदी-गंदी बातें करता है. इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चे का नाम काट दिया और इलाज कराने की सलाह दी. अब शाहपुर में इलाज चल रहा है।
क्या हैं BPD के लक्षण?
* लगातार मूड स्विंग होना. कभी अचानक से खुशी या अचानक गुस्सा दिखाना एक बड़ी पहचान है।
* इमोशनली अनस्टेबल यानी छोटी सी बात पर रोना या नाराज होना।
* अचानक से बिना बात जरूरत से ज्यादा केयरिंग दिखना।
* पार्टनर से जलन, शॉर्ट टर्म का डिप्रेशन, एंग्जायटी और तनाव।
* मन में रिश्ते से ठुकराए जाने या छोड़े जाने का डर बने रहना।
* दूसरे लोग या पार्टनर की फीलिंग्स को समझने में मुश्किलें होना।