Headlines
Loading...
वाराणसी में नाना के साथ निकला था मासूम, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत, वहीं वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत...

वाराणसी में नाना के साथ निकला था मासूम, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत, वहीं वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत...

वाराणसी, एक्सीडेंट न्यूज। वाराणसी में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। एक घटना में नाना की नजर उतारने के लिए घर से निकले तीन साल के बच्चे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना में साइकिल सवार मजदूर के साथ जा रहे मासूम की सड़क हादसे में जान चली गई। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नाना के साथ निकला मासूम ट्रेन की चपेट में आया

मिर्जामुराद के लच्छापुर गांव निवासी तुलचंद्र राजभर (56) मंगलवार शाम करीब सात बजे अपने तीन साल के नाती राजन उर्फ राजा की नजर उतरवाने के लिए उसे पैदल लेकर निकले थे। राजन उनके इकलौते बेटे का बेटा था। दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पानी भरने के कारण वे रेलवे ट्रैक की ओर से गुजरने लगे। तभी प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में दोनों आ गए। हादसे में नाना और नाती की मौके पर ही मौत हो गई।

इकलौते बेटे की उजड़ गई दुनिया

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के मुताबिक, राजन करीब एक महीने पहले अपनी मां पूनम राजभर के साथ ननिहाल आया था। मंगलवार को वह नाना के साथ घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. हादसे की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नाना और नाती की मौत से लच्छापुर और परसपुर गांव में शोक का माहौल है।

रोहनिया थाना क्षेत्र में वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

वाराणसी जिले के रोहनिया जगतपुर में सर्विस रोड पर मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। मृतक अक्सर सड़क किनारे घूमता रहता था। आशंका जताई जा रही है कि सोमवार रात वह सर्विस रोड पर किसी वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह वाहन के आगे बढ़ने के दौरान वह उसकी चपेट में आ गया। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चौबेपुर थाना क्षेत्र में मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

वाराणसी जिले के चौबेपुर खुर्दहां गांव के पास सोमवार देर रात मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर राममूरत राजभर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मैजिक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लटौनी गांव निवासी राममूरत राजभर दुबकियां में मजदूरी करने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे इसी दौरान मैजिक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई. थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि दुर्घटना करने वाले मैजिक को कब्जे में ले लिया गया है. चालक की तलाश की जा रही है।