'6 साल जेल में रहकर नहीं सीखी', मराठी बोलने से संजय दत्त का इनकार, चुप हो गए मंत्री, लोग बोले- 'क्या बिगाड़ पाओगे?'...
एक्टर संजय दत्त इन दिनों मंत्री को जवाब देकर चर्चा में आ गए हैं। एक कार्यक्रम में नेता ने एक्टर को मराठी में बोलने के लिए कहा। ये बात सुनकर संजय दत्त ने ऐसा जवाब दिया कि वह सुर्खियां बन गया। दरअसल हाल में ही संजय दत्त ने महाराष्ट्र के ट्रांसपॉर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाईक के साथ मंच साझा किया।
इस दौरान प्रताप सरनाईक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह लोगों को मराठी सिखाते हैं. क्यों वह एक्टर भी मराठी में ही बोलें. बस फिर क्या, संजय दत्त ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया, जोकि इंटरनेट पर वायरल हो गया।
मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा, 'आजकल मैं सभी को मराठी सिखा रहा हूं. चलो हम सब संजय दत्त से भी मराठी में ही बात करवाते हैं। वह अक्सर हिंदी में बोलते हैं लेकिन हम सब मराठी समझते हैं।'
संजय दत्त ने मंत्री को दिया ऐसा जवाब
मंत्री की बात सुनते ही संजय दत्त ने करारा जवाब दिया, 'प्रताप भाई. मैं यरवदा में 6 साल जेल में रहा. तब भी मैं मराठी नहीं सीख पाया. बस थोड़ी सी ही सीख पाया.' फिर दो पंक्तियां संजय दत्त मराठी में बोलते हैं 'आप सभी को धन्यवाद. हर हर महादेव.'फिर ऐसे संभाली बात
इसके बाद वह प्रताप सरनाईक को निमत्रंण देने के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही अपनी पुरानी दोस्ती को याद करते हुए कहा कि वह 25 साल से एक दूसरे को जानते हैं. इस बयान के बाद कार्यक्रम में शामिल सभी लोग हंसने लगे।
संजय दत्त का बयान हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर भी संजय दत्त के बयान के बाद मिले-जुले रिएक्शन सामने आए. कुछ ने सवाल उठाया कि वह इतने साल से महाराष्ट्र का हिस्सा हैं तो क्यों मराठी नहीं बोल पाते. तो कुछ ने संजय दत्त का सपोर्ट किया कि उन्होंने मजाकियां अंदाज में स्थिति को संभाला।
लोगों ने किया पार्टी को टारगेट
एक यूजर ने लिखा, '50 साल से संजय दत्त मुंबई में रह रहे हैं। वह खुद कह रहे हैं कि 6 साल से यरवदा जेल में भी बिताए। तो भी मराठी सीख नहीं पाए। ये उनकी हिम्मत है कि वह खुलेआम इस बात को कुबूल करते हैं। तो क्या अब MNS और उद्धव ठाकरे की पार्टी क्या अब संजय दत्त को भी वैसे ही पीटेगी जैसे वो टैक्सी ड्राइवर, ऑटो ड्राइवर और रेहड़ी पटरी वालों को टारगेट करते हैं? मैं जानता हूं कि वह ऐसा नहीं कर पाएंगे। जैसा गरीबों के साथ कर पाते हैं। ' वहीं एक ने कहा कि सलमान खान और संजय दत्त जैसे सितारे ही ऐसे नेताओं को चुप्प करवा सकते हैं।