आज लखनऊ निशातगंज पुलिस चौकी में तैनात सिपाही ने की पत्नी की हत्या, हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ...
लखनऊ, राज्य ब्यूरो। राजधानी में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही रविवार को अपराधी बन गया। कानून की रक्षा की शपथ लेने वाले पुलिसकर्मी ने कानून को अपने हाथ में ले लिया और पत्नी की हत्या को अंजाम दिया।
महानगर कोतवाली क्षेत्र में निशातगंज पुलिस चौकी के पीछे पेपरमील कालोनी में सिपाही हिमांशु श्रीवास्तव ने रविवार को अपनी पत्नी के सिर पर राड से वार कर उनकी हत्या कर दी। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने सिपाही हिमांशु श्रीवास्तव को हिरासत में लिया है।
पुलिस सिपाही से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उनके परिवारजन को सूचना भी दी है। अब मृतका के परिवारीजन के अगले कदम पर पुलिस एक्शन तय करेगी।