Headlines
Loading...
बृंदावन : धार्मिक नगरी में राधाष्टमी पर्व के दौरान परिक्रमा करते श्रद्धालु को बनाया निशाना, झपट्टा मारकर सोने की चेन ले उड़ा बाइक सवार...

बृंदावन : धार्मिक नगरी में राधाष्टमी पर्व के दौरान परिक्रमा करते श्रद्धालु को बनाया निशाना, झपट्टा मारकर सोने की चेन ले उड़ा बाइक सवार...

वृंदावन, न्यूज। धार्मिक नगरी में राधाष्टमी पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच स्नेचिंग की घटना सामने आई है। पानीघाट से श्यामकुटी मार्ग पर बाइक सवार बदमाश ने पीछे से झपट्टा मारकर परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु की सोने की चेन छीन ली।

वारदात के बाद आरोपी पानीगांव रोड की ओर फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

परिक्रमा के दौरान पीछे से आया बदमाश

मेरठ निवासी अभिषेक चौधरी पुत्र जितेंद्र शनिवार सुबह अपनी पत्नी और भाइयों के साथ वृंदावन की परिक्रमा कर रहे थे। बताया गया कि सुबह करीब सात बजे वह पानीघाट से श्यामकुटी मार्ग की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान पीछे से अपाचे बाइक पर आए युवक ने अचानक झपट्टा मारकर अभिषेक के गले से सोने की चेन तोड़ ली। 

अचानक हुई वारदात से अभिषेक और उनके साथ मौजूद परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बाइक सवार पानीगांव रोड की ओर भाग निकला।सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्ध की हरकत

घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिक्रमा मार्ग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। फुटेज में एक संदिग्ध युवक अभिषेक का पीछा करता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और उसकी बाइक की तलाश में जुटी है।

कोतवाली प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि श्रद्धालु की चेन स्नेचिंग की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।