वाराणसी : फ्लिपर गेट बनने से पिछले छह वर्षों में गंगा का पानी भगवानपुर में प्रवेश नहीं किया - विधायक सौरभ श्रीवास्तव...
वाराणसी, न्यूज 15 सितंबर। वाराणसी में रामनगर मंडल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के साथ विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मंगलवार को भगवानपुर वार्ड की हरिओम नगर कॉलोनी एवं सत्यम नगर कॉलोनी में घर-घर जनसंपर्क किया।
इस दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि फ्लिपर गेट बनने से पिछले छह वर्षों में एक बार भी मां गंगा का जल भगवानपुर में प्रवेश नहीं किया।
विधायक सौरभ ने कहा कि जनसंपर्क के माध्यम से जनता-जनार्दन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली जाती है। साथ में संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं न्यायोचित समाधान के लिए निर्देशित किया गया है।
पार्षद भगवानपुर अमित कुमार सिंह 'चिन्टू' को भगवानपुर के लोगों ने गेट लगने की अभी तक बधाई दी हैं।
आज मुझे भी भगवानपुर के लोगों ने फ्लिपर गेट बनने के फायदे बताएं हैं। गंगा का जल अब इन कालोनियों तक नहीं पहुंचता है। नहीं तो पहले कालोनियां जलमग्न हो जाती थी।
उन्होंने कहा कि जनता की सेवा केवल मेरा दायित्व ही नहीं, मेरा संकल्प है। आपकी समस्याओं के समाधान के लिए आपका विधायक सदैव आपके बीच, आपके द्वार पर उपस्थित है।