Headlines
Loading...
वाराणसी शिवपुर थाना क्षेत्र सुद्धिपुर गांव में आज सुबह खेत में मिठाई के झोले में मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर पहुंची महिला...

वाराणसी शिवपुर थाना क्षेत्र सुद्धिपुर गांव में आज सुबह खेत में मिठाई के झोले में मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर पहुंची महिला...

वाराणसी, शुक्रवार न्यूज। शिवपुर थाना क्षेत्र के सुद्धिपुर कठवतिया गांव में शुक्रवार सुबह खेत में मिठाई के झोले के अंदर नवजात मिला। रात के अंधेरे में अज्ञात व्यक्ति नवजात को झोले में बंद कर खेत में छोड़कर चला गया। सुबह बच्चे के रोने की आवाज सुनकर एक महिला मौके पर पहुंची तो घटना सामने आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा।

घटना का वर्णन

सुद्धिपुर निवासी रीता ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे घर की सफाई के दौरान उन्हें झाड़ियों की ओर से बच्चे के रोने जैसी आवाज सुनाई दी। पहले उन्हें लगा कि किसी जानवर के बच्चे की आवाज है। वह बच्चों का टिफिन बनाने और घर के अन्य कामों में व्यस्त हो गईं। काम पूरा करने के बाद रीता अपनी मां के साथ खेत की ओर गईं। वहां पहुंचते ही उन्हें फिर तेज रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज का पीछा करते हुए वह खेत के पास पहुंचीं तो एक मिठाई का झोला दिखा। झोला खोलते ही उसमें नवजात शिशु मिला।

पुलिस की कार्रवाई

कुछ ही देर में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर शिवपुर पुलिस पहुंची और नवजात को अपने संरक्षण में ले लिया। पुलिस ने बच्चे को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल भेजा। समय पर नवजात के मिलने के कारण उसकी जान बची। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को खेत में कौन छोड़कर गया था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।