Headlines
Loading...
यह मत पहनो, वहां मत जाओ...ससुर की बंदिशों से तंग आ गई थी बहू, दवा कारोबारी के हत्या की दे डाली सुपारी...

यह मत पहनो, वहां मत जाओ...ससुर की बंदिशों से तंग आ गई थी बहू, दवा कारोबारी के हत्या की दे डाली सुपारी...

यूपी क्राइम न्यूज। कानपुर के पॉश एरिया कहे जाने वाले इंदिरा नगर स्थित रतन ऑर्बिट में रविवार को एक दवा कारोबारी की हत्या कर दी गई। ये मर्डर किसी और ने नहीं बल्कि कारोबारी की बहू ने ही कराई थी। सोमवार को पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया। बहू ने ही पूर्व कर्मचारी को छह लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। 

पुलिस की पूछताछ में बहू टूट गई और हत्या कराने की बात कुबूल कर ली। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह घर के भीतर प्राइवेसी भंग होने से तंग आ गई। आए दिन छोटी-छोटी बातों के लिए टोकना, ये मत पहनों, वहां मत जाओ के कमेंट्स से परेशान हो चुकी थी।

रतन आर्बिट के फर्स्ट फ्लोर पर सी-104 अपार्टमेंट में रहने वाले 63 वर्षीय दवा कारोबारी विनीत मिनोचा का रक्तरंजित शव रविवार तड़के उनके कमरे में मिला था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उनके पूर्व कर्मचारी हरबंस मोहाल निवासी विशाल गौतम और राजकिशोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तारी के बाद विशाल ने मीडिया को बताया कि विनीत की हत्या उनकी बहू शालू के कहने पर की थी। शालू ने छह लाख रुपये में सुपारी दी थी। जिसके बाद सोमवार की सुबह पुलिस ने शालू को घर से उठा लिया और पूछताछ शुरू की।बहू ने कबूला जुर्म

पुलिस की पूछताछ के दौरान बहू शालू ने टूट गई और सारी सच्चाई उगल दी। कहा कि वह ससुर की बंदिशों से परेशान थी। ससुर विनीत ने घर के अंदर दो सीसीटीवी लगवा दिए। अपने ही घर के अंदर प्राइवेसी भंग होने से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। कहा, आये दिए विवाद करना, छोटी-छोटी बातों के लिए टोकना, यह मत पहनों वहां मत जाओ के कमेंट्स से वह परेशान हो चुकी थी। इसीलिए हत्या की सुपारी दी।

मुंह दबाकर हत्या का था प्लान

शालू और विशाल का प्लान था कि विनीत के सोने तक उनका इंतजार करना है। जब वह गहरी नींद में होंगे तो मुंह पर तकिया रखकर मार देना है। सुबह जब लोग जानेंगे तो हार्ट अटैक से मौत की बात कह दी जाएगी। इसी प्लान के तहत विशाल और राजकिशोर डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोलकर शालू के कमरे में जाकर छिप गए थे। रात 10:58 बजे विनीत मिनोचा फ्लैट का ताला खोलकर अंदर पहुंचे। उन्होंने पहले खाना खाया। फिर फ्लैट के सभी कमरों की जांच कर उनको लॉक करने लगे। 

जब बेटे सुब्रत के बेडरूम में पहुंचे तो विशाल और राजकिशोर कमरे के एक कोने में बैठे दिखाई दिए। विनीत हड़बड़ा गए और विशाल से पूछा, यहां क्या कर रहे हो। इसके बाद दोनों हमलावर हो गए। विनीत को लेकर उनके बेडरूम में आ गए और साथ लाए चाकू से विनीत पर ताबड़तोड़ तब तक वार किए, जब तक उनके शरीर की हरकत शांत नहीं हो गई।