Headlines
Loading...
मप्र सतना जिले में नागौर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत चुनहा में कल मंगलवार आयोजित होगा विशाल नेत्र परीक्षण शिविर...

मप्र सतना जिले में नागौर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत चुनहा में कल मंगलवार आयोजित होगा विशाल नेत्र परीक्षण शिविर...

केसरी न्यूज 24 मीडिया ब्यूरो। मप्र सतना जिले में नागौर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत चुनहा में मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को एक दिवसीय निःशुल्क विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सूरज सिंह परिहार एवं उनकी समस्त मित्र मंडली की ओर से जनसेवा के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार, शिविर की शुरुआत सुबह 09:00 बजे से होगी, जो दोपहर 01:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा ग्रामीणों की आंखों की संपूर्ण जांच की जाएगी तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिए जाएंगे।  

शिविर के मुख्य आयोजक सूरज सिंह परिहार ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराएं और लाभ उठाएं।  

ज़रूरी निर्देश:

आयोजन समिति ने शिविर में आने वाले सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे पंजीकरण व जांच प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर साथ अवश्य लेकर आएं। अधिक जानकारी अथवा संपर्क के लिए 8819078956 पर संपर्क किया जा सकता है।