Headlines
Loading...
अभिषेक शर्मा बने भारत के सबसे तेज रिकॉर्ड शतकवीर, अफगानिस्तान को तहस-नहस कर बीच मैदान लगाया 'ध्यान'...

अभिषेक शर्मा बने भारत के सबसे तेज रिकॉर्ड शतकवीर, अफगानिस्तान को तहस-नहस कर बीच मैदान लगाया 'ध्यान'...

Abhishek Sharma Fastest Hundred: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने बल्ले से तबाही मचाते हुए इतिहास रच दिया. वो T20I में (फुल मेंबर टीमें) सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगान गेंदबाजों की बखिया उधेरते हुए अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर शतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने T20 क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी के मामले में 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल की बराबरी भी कर ली है, जिन्होंने आईपीएल 2013 में 30 गेंदों पर शतक ठोका था। 

अभिषेक शर्मा ने पूर्व भारतीय T20I बल्लेबाज रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 35 गेंद पर शतक ठोका था। अभिषेक अब ना सिर्फ भारत के बल्कि टेस्ट खेलने वाले सभी देशों में सबसे तेज सेंचुरी ठोकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

सबसे तेज T20I शतक (फुल मेंबर टीमें)

30 - अभिषेक शर्मा (भारत) बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2026
33 - सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) बनाम गाम्बिया, नैरोबी (रुआराका), 2024
33 - फिन एलन (दक्षिण अफ्रीका) बनाम न्यूजीलैंड, कोलकाता, 2026
35 - डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका) बनाम बांग्लादेश, पॉचेफस्ट्रूम, 2017
35 - रोहित शर्मा (भारत) बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017

अभिषेक शर्मा ने 102 रन सिर्फ चौके-छक्के से ठोके

अफगानिस्तान के गेंदबाजों के धागा खोलते हुए अभिषेक शर्मा ने 317.65 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 34 गेंदों पर 108 रनों की करिश्माई पारी खेली। इस दौरान भारत के स्टार बल्लेबाज ने 11 छक्के और 9 चौके जड़े। इसका मतलब है कि अभिषेक ने 108 में से 102 रन तो सिर्फ चौके-छक्के से बना डाले।

शतक जड़ बीच मैदान लगाया 'ध्यान'

अभिषेक शर्मा ने बल्ले से तो महफिल लूटी ही, शतक जड़ने के बाद उन्होंने जिस अंदाज में जश्न मनाया वो भी फैंस का दिल जीत रहा है। 30 गेंद पर सेंचुरी जड़ने के बाद उन्होंने मैदान पर ध्यान लगाया। वो बैठकर मंत्र का जाप करते दिखे। उनका ये सेलिब्रेशन काफी वायरल हो रहा है।

भारत ने खड़ा किया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

सीरीज में पहली बार पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। अभिषेक शर्मा के तूफान में अफगानिस्तान के सभी गेंदबाज बर्बाद हो गए। संजू सैमसन उनके मुकाबले थोड़े धीमे जरूर रहे, लेकिन दोनों के मिलकर पावरप्ले में भारत का स्कोर 100 पहुंचा दिया। टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में ये टीम इंडिया का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 ओवर में 95 रन बनाए थे।