Headlines
Loading...
नईदिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में मेगा रक्तदान कार्यक्रम, एसीपी से कांस्टेबल तक पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा...

नईदिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में मेगा रक्तदान कार्यक्रम, एसीपी से कांस्टेबल तक पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा...

नईदिल्ली, न्यूज। वर्दी का फर्ज सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालना ही नहीं, बल्कि जरूरत के वक्त इंसानियत के साथ खड़ा होना भी है। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में गुरुवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब दिल्ली पुलिस के 391 पुलिसकर्मियों ने रक्तदान कर समाजसेवा की मिसाल पेश की। एसीपी से लेकर कांस्टेबल तक अलग-अलग जिलों और यूनिटों में तैनात पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

दिल्ली सरकार की ओर से 17 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक त्यागराज स्टेडियम में मेगा रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों की मौजूदगी में किया।

रक्तदान के लिए पहुंचे दिल्ली पुलिस के जवानों ने ड्यूटी की सख्ती के बीच अपने मानवीय चेहरे की भी झलक दिखाई। किसी ने पहली बार रक्तदान किया तो किसी ने जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने के संकल्प के साथ रक्तदान किया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

        Delhi Police JBT/ Pankaj Rai

मुख्यमंत्री ने बढ़ाया जवानों का हौसला

दिल्ली पुलिस के सराहनीय योगदान को देखते हुए कई पुलिसकर्मियों को मंच पर आमंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन्हें रक्तदाता प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने भी रक्तदान अभियान में दिल्ली पुलिस के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों के उत्साह, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सराहा। 

मेगा रक्तदान कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि खाकी सिर्फ अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली वर्दी नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा के लिए भी आगे बढ़ने वाली ताकत है। 391 पुलिसकर्मियों के रक्तदान ने 'जनसेवा' के संकल्प को खून की बूंदों से और मजबूत कर दिया।