सीएम योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ में बाढ़ और राहत शिविर का हाल जानने पहुंचे, वाराणसी भी थोड़ी देर में आयेंगे, बाढ़ का करेंगे निरीक्षण...
आजमगढ़/वाराणसी न्यूज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम आजमगढ़ में बाढ़ और राहत शिविर का हाल जानने पहुंचे। वह थोड़ी देर में वाराणसी का भी दौरा करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को आजमगढ़ के बाद वाराणसी आएंगे और बाढ़ व राहत शिविरों का निरीक्षण करेंगे। वह शाम लगभग पांच बजे वाराणसी आएंगे और बाढ़ के साथ ही राहत शिविरों का हाल जानेंगे। राहत शिविरों में रह रहे लोगों से मुलाकात कर राहत सामग्री भी वितरित करेंगे।
बाढ़ को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का महापौर अशोक तिवारी और जिलाधिकारी सत्येंद्र कु्मार को फोन आने के बाद प्रशासन की सक्रियता ने गति पकड़ी है। राहत शिविरों में खाने-पीने के सामान के साथ राहत कार्य में तीव्रता आई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ काल भैरव और बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे। इससे पहले वह करीब चार बजे आजमगढ़ पहुंचे।
वह बाढ़ क्षेत्र का हवाई निरीक्षण करने के बाद बरदह के जिवली गांव में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पर जाकर उनकी माता स्व. जमुरता देवी को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।