मप्र के जबलपुर जिले में मदनमहल क्षेत्र में युवक को रोककर मारे चाकू, मटकी फोड़ प्रतियोगिता देखकर लौट रहा था...
जबलपुर, न्यूज। एमपी के जबलपुर में मदन महल चौराहा पर बीती रात एक बजे के लगभग क्रिश सिंह नामक युवक पर बदमाशों रोककर चाकुओं से हमला कर दिया, हमले में क्रिश के पैरों में चोट आई. जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया.वारदात उस वक्त हुई है जब क्रिश मटकी फोड़ प्रतियोगिता देखकर घर लौट रहा था।
बताया गया है कि ककरैया तलैया निवासी क्रिश सिंह गोरखपुर क्षेत्र में नाश्ता का ठेला लगाता है. बीती रात क्रिश सिंह अपने दोस्त हर्ष के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता देखकर घर जाने निकला. जब वह मयूर स्वीट्स मदनमहल चौराहा के पास पहुंचा. तभी अन्नू चक्रवर्ती व करण नामक बदमाश ने रोककर रुपयों की मांग शुरु कर दी. क्रिश के मना करने पर अन्नू ने गाली गलौज कर मारपीट शुरु कर दी।
क्रिश के विरोध करने पर अन्नू व करण ने चाकू निकालकर क्रिश के पैरों पर दनादन वार किए, जिससे क्रिश जमीन पर गिर गया, दोस्त के शोर मचाने पर आसपास से गुजर रहे लोग रुक गए, जिसपर अन्नू चक्रवर्ती व उसका साथी धमकी देते हुए भाग निकले।
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल क्रिश को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों के खिलाफ धारा 296, 118(1), 119(1), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरु कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।