Headlines
Loading...
बीएचयू में बैचलर ऑफ वेटरिनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंड्री पाठ्यक्रम में प्रवेश पंजीकरण का पोर्टल एक्‍ट‍िव, यहां करें आवेदन...

बीएचयू में बैचलर ऑफ वेटरिनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंड्री पाठ्यक्रम में प्रवेश पंजीकरण का पोर्टल एक्‍ट‍िव, यहां करें आवेदन...

वाराणसी, न्यूज। काशी ह‍िन्‍दू व‍िश्‍वव‍िद्यालय में बैचलर ऑफ वेटरिनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंड्री (B.V.Sc. & A.H.) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु पंजीकरण का पोर्टल एक्‍ट‍िव हो गया है, जो 20th सितम्बर, 2026 की मध्यरात्रि 11:59 बजे तक खुला रहेगा। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश NEET-2026 के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

विस्तृत जानकारी एवं नवीनतम अद्यतन हेतु बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट 

https://admission.bhu.ac.in/en/notice/registration-for-admission-in-bvsc-ah-session-2026/onawhjw0usqvhxa4yr8epcek तथा https://bhuadm.samarth.edu.in पर उपलब्ध है।

इस पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु कुल 60 सीटें निर्धारित हैं, जिनमें से 15% अर्थात् 09 सीटें वेटरिनरी काउंसिल ऑफ इंडिया (VCI) द्वारा भरी जाएंगी तथा शेष 51 सीटें बीएचयू द्वारा भरी जाएंगी।फैकल्टी के अधिष्ठाता प्रो. अमित राज गुप्ता ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए B.V.Sc. & A.H. पाठ्यक्रम में आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। यह पाठ्यक्रम फैकल्टी ऑफ वेटरिनरी एंड एनिमल साइंसेज़, इंस्टिट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़, राजीव गांधी साउथ कैम्पस (RGSC), बीएचयू, बरकच्छा, मिर्जापुर, उ.प्र. में संचालित है।

ऑनलाइन आवेदन पत्र-2026 की उपलब्धता एवं प्रवेश से संबंधित तिथियाँ

* ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध होने की तिथि (विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण हेतु): 1st September, 2026
* ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 20th सितम्बर, 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
* परिणाम घोषणा (संभावित): 28th सितम्बर, 2026
* अगले चरण का परिणाम घोषणा: द्वितीय चरण: 1st अक्टूबर 2026
* तृतीय चरण: 5th अक्टूबर 2026
मॉप-अप चरण: 14th अक्टूबर 2026
* रिपोर्टिंग / कक्षाओं का प्रारम्भ (संभावित): 15th अक्टूबर 2026
* प्रवेश संबंधी किसी भी प्रश्न के लिए ईमेल करें: admission.help@bhu.ac.in , dean_vas@bhu.ac.in. ।।