Headlines
Loading...
जहाँ बुधवार खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच, वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, यहां शतक जड़ चुके हैं रोहित-विराट...

जहाँ बुधवार खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच, वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, यहां शतक जड़ चुके हैं रोहित-विराट...

IND vs WI 2nd ODI: भारत वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज जारी है. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच को जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब सीरीज का दूसरा मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

इस मैच के लिए भी फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि एक बार फिर रोहित शर्मा विराट कोहली खेलते दिखाई देंगे. पहले मैच में रोहित ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, वहीं विराट कोहली ने नाबाद 139 रनों की तूफानी पारी खेली थी. अब दूसरे मैच में भी उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी. तो चलिए मैच से पहले जानते हैं कि बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड कैसा रहा है।

बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड?

गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड 100% जीत का यानी बेहद शानदार रहा है. भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 2 वनडे मैच खेले हैं दोनों में ही धमाकेदार जीत दर्ज की है. इस मैदान पर पहला वनडे मैच 21 अक्टूबर 2018 को भारत वेस्टइंडीज के बीच ही खेला गया था।

इस मैदान पर भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दिया था शिकस्त

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 322 रनों का स्कोर खड़ा किया भारत के सामने 323 रनों का एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा. इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत तो खराब रही शिखर धवन जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद मैदान पर रोहित शर्मा विराट कोहली का तूफान आया. दोनों दिग्गजों ने वेस्टइंडीज के आक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त करते हुए दूसरे विकेट के लिए 246 रनों की मैराथन साझेदारी की। 

इस दौरान विराट कोहली ने सिर्फ 107 गेंदों में 140 रनों की कप्तानी पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने नाबाद रहते हुए 117 गेंदों में 152 रन ठोक दिए, जिसमें 15 चौके 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. इन दोनों की तूफानी पारियों की बदौलत भारत ने इस विशाल लक्ष्य को महज 42.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की थी।

दूसरे मैच में 67 रनों से जीता था भारत

इसके बाद, बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच 10 जनवरी 2023 को भारत श्रीलंका के बीच खेला गया था. इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 67 रनों से हराया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 373/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इस मैच में भी विराट कोहली ने 113 रनों की शतकीय पारी खेली थी. जवाब में श्रीलंका की टीम 50 ओवरों में 306/8 रन ही बना सकी भारत ने 67 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।

सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

अब शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया 30 सितंबर को दूसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. युवा कप्तान गिल इस मैच को हर हाल में जीतकर अपनी कप्तानी को साबित करना चाहेंगे. इस बड़े मुकाबले में भारतीय टीम पूरी ताकत से उतरेगी ताकि विरोधी टीम को संभलने का कोई मौका न मिले. एक बार फिर रोहित शर्मा विराट कोहली पर सभी की नजरें होंगी।