Headlines
Loading...
वाराणसी के दुर्गाकुंड धर्मसंघ शिक्षा मंडल स्थित श्रीमणि मंदिर में गुरूवार शाम से तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हुआ शुभारंभ...

वाराणसी के दुर्गाकुंड धर्मसंघ शिक्षा मंडल स्थित श्रीमणि मंदिर में गुरूवार शाम से तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हुआ शुभारंभ...

श्रीकृष्णजन्माष्टमी पर दुर्गाकुंड मणि मंदिर में सजा देव दरबार, देव विग्रहों की विराट आरती  

वाराणसी, न्यूज 3 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के वाराणसी दुर्गाकुंड धर्मसंघ शिक्षा मंडल स्थित श्रीमणि मंदिर में गुरूवार शाम से तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ हुआ।तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन मन्दिर के मुख्य मण्डप में स्थापित श्रीराम दरबार, श्रीराधा माधव, द्वादश ज्योतिर्लिंग, अन्नपूर्णा मंदिर सहित अन्य विग्रहों का भव्य श्रृंगार किया गया। 

धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में वैदिक आचार्यो ने प्रभु श्रीकृष्ण का षोडशोपचार विधि से पूजन किया। सायंकाल सात बजे देव विग्रहों की विराट आरती उतारी गईं। पूरा आयोजन महामंत्री पं. जगजीतन पाण्डेय के आचार्यत्व में सम्पन्न हुई। 

इसके उपरांत भजन गायक कृष्णा एवं सहयोगियों ने देर शाम तक भजन की रसधार बहाई। गायकों ने श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी', मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है' आदि भजनों से सम्पूर्ण वातावरण को कृष्णमय बना दिया।

जन्माष्टमी महोत्सव पर सम्पूर्ण मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग बिरंगे बिजली के झालरों की रोशनी में नहाये धर्मसंघ की आभा अत्यंत आकर्षक लग रही थी, पूरे मंदिर में दस से अधिक झाँकियां सजाई गई है। जिसके दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ देर रात तक उमड़ती रही। 

पं.जगजीतन पांडेय के अनुसार,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सायंकाल 5 बजे से मंदिर में संगीत के कार्यक्रम प्रारम्भ होंगे।