Headlines
Loading...
जौनपुर नगर के कोतवाली क्षेत्र में जुए के कथित अड्डे का वीडियो वायरल, लाखों के दांव की चर्चा,  पुलिस से पहचान कर गिरफ्तारी की माँग उठी...

जौनपुर नगर के कोतवाली क्षेत्र में जुए के कथित अड्डे का वीडियो वायरल, लाखों के दांव की चर्चा, पुलिस से पहचान कर गिरफ्तारी की माँग उठी...

जौनपुर, न्यूज। नगर में कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज स्थित करेपट्टी रोड से कथित रूप से जुआ खेले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में कई लोग एक स्थान पर बैठकर कथित तौर पर जुआ खेलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो कब और कहां का है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों और सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि करेपट्टी रोड क्षेत्र में बड़े स्तर पर जुए का फड़ संचालित होने की चर्चा है। यहां प्रतिदिन लाखों रुपये के दांव लगाए जाने और प्रत्येक बाजी पर कथित रूप से ‘नाल’ वसूले जाने की भी बात कही जा रही है।

मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पुलिस प्रशासन से वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराने तथा यदि वीडियो नगर कोतवाली क्षेत्र का पाया जाता है तो संबंधित लोगों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है।

वहीं, जुए के कथित अड्डे के संचालन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर संरक्षण अथवा ‘सेटिंग’ की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस या प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल वीडियो के बाद अब निगाहें नगर कोतवाली पुलिस की जांच और कार्रवाई पर टिकी हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वीडियो वास्तव में बेगमगंज क्षेत्र का है और उसमें दिखाई दे रही गतिविधियां कब की हैं।