Headlines
Loading...
'प्रदेश में भय और बेरोजगारी का माहौल', यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर साधा जमकर निशाना...

'प्रदेश में भय और बेरोजगारी का माहौल', यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर साधा जमकर निशाना...

बरेली, न्यूज। कांग्रेस के 'संविधान संवाद' कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा, भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, अपराध और किसानों के समस्या की अनदेखी कर रही है।

आरोप लगाया कि प्रदेश में भय का माहौल है और सरकार के विरुद्ध आवाज उठाने वालों पर बुलडोजर (बैकहोलोडर) कार्रवाई की जा रही है। आगामी चुनाव में आमजन की ओर से इसका जवाब दिया जाएगा।

सीबीगंज स्थित एक रिजार्ट में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की नीतियों का लाभ आम जनता के बजाय उद्योगपतियों को पहुंच रहा है। प्रदेश में आए दिन गंभीर घटनाएं हो रही हैं।

दावा किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है और सभी वर्गों के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने कहा कि महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग के लोग त्रस्त हैं। चीनी, सब्जी, दाल और घरेलू सामान के दाम लगातार बढ़ रहे।

बेरोजगारी के कारण युवाओं में निराशा है। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान से बूथ स्तर तक मजबूत हो रहा है और आगामी चुनाव में इसकी अहम भूमिका होगी। इससे पहले कांग्रेसियों ने फरीदपुर और झुमका चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष और सीतापुर सांसद का स्वागत किया। 

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, कार्यक्रम आयोजक राजाराम साहू, पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी) पारस शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष बदायूं अजीत यादव, राज शर्मा, जिया उर रहमान समेत अन्य कांग्रेसी रहे।