Headlines
Loading...
JPN W vs IND W: जापान टीम को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बांग्लादेश के खिलाफ होगा महामुकाबला...

JPN W vs IND W: जापान टीम को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बांग्लादेश के खिलाफ होगा महामुकाबला...

JPN W vs IND W: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सफर शुरू हो गया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का सामना मेजबान जापान क्रिकेट टीम से हुआ। जहां पर हरमनप्रीत कौर की टीम ने 8 विकेट से जीत करके सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

अब महिला टीम इंडिया का सेमीफाइनल में मुकाबला बांग्लादेशी महिला टी20 खिलाड़ियों से होगा।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज पहले बोलिंग करते हुए जापानी महिलाओं को मात्र 57 रन पर ऑलआउट कर दिया।

और जीत के लिए भारतीय महिलाओं ने 58 रन का स्कोर बनाने में सिर्फ 5 ओवर का खेल खेला, और दो विकेट पर 59 रन बनाकर ये मैच 8 विकेट से जीत लिया। जहाँ अब सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश से मुकाबला होगा।