वाराणसी सर्किट हाउस में मजार पर अवैध कब्जे का मामला: बीजेपी नेता बिट्ठल सिंह ने डीएम से RTI के तहत मांगी जानकारी...
वाराणसी। वाराणसी स्थित वीआईपी सर्किट हाउस परिसर में अवैध कब्जे के तहत बनी मजार को लेकर विवाद गरमाने लगा है। शिवपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बिट्ठल सिंह ने इस मामले में सूचना का अधिकार कानून (RTI) के तहत जिलाधिकारी वाराणसी से विस्तृत जानकारी मांगी है।
भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने बीते दिन (18 सितंबर) सर्किट हाउस में बनी मजार के संबंध में आरटीआई आवेदन दाखिल किया। उन्होंने जिलाधिकारी से स्पष्ट प्रश्न किए हैं कि सर्किट हाउस जैसी अति-संवेदनशील और सरकारी संपत्ति में यह ढांचा किस आधार पर बना और क्या इसके निर्माण के लिए कोई कानूनी अनुमति ली गई थी।
मीडिया से बातचीत में बिट्ठल सिंह ने बताया कि सरकारी जमीनों और परिसर में बिना किसी वैध अनुमति के किए गए धार्मिक अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि RTI के माध्यम से प्राप्त होने वाले जवाब के आधार पर आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।