Headlines
Loading...
SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने आज किया वनडे टीम का ऐलान, टेम्बा बावुमा संभालेंगे कमान...

SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने आज किया वनडे टीम का ऐलान, टेम्बा बावुमा संभालेंगे कमान...

खेल डेस्क। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की ओडीआई सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टीम की कमान टेम्बा बावुमा के हाथों में होगी, जबकि तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी की टीम में वापसी हुई है। कोएत्जी आखिरी बार 2023 वर्ल्ड के दौरान 50 ओवर के प्रारूप में साउथ अफ्रीका की ओर से खेलते हुए नजर आए थे।

25 साल के कोएत्जी को ओटनील बार्टमैन, क्वेना मफाका, लुंगी एंगिडी के साथ पेस अटैक की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश और मार्काे येनसन भी टीम को अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प देंगे। बता दें कि साउथ अफ्रीका से पहले ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान किया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्काे येनसन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मारक्रम, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, रयान रिकेलटन और ट्रिस्टन स्टब्स।