स्मृति मंधाना ने T20I में रच डाला इतिहास, सूजी बैट्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त !! नं.1सिंहासन पर सबसे ज्यादा रन बनाकर पहुँची...
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना का रविवार को बल्ला बोला। उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार बल्लेबाजी की लेकिन फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में 19 गेंदों का सामना करने के बाद 37 रन जुटाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के हैं।
स्मृति मंधाना भले ही फिफ्टी कंप्लीट नहीं कर पाईं मगर जबर्दस्त इतिहास रच डाला। वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर बन गई हैं। मंधाना के खाते में फिलहाल 178 T20I मैचों में 4788 रन हैं, जिसमें 30.69 का औसत रहा। 30 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक दो शतकीय और 36 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
मंधाना ने तोड़ा बैट्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड
मंधाना ने न्यूजीलैंड की पूर्व दिग्गज ऑलरांडर सूजी बैट्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त किया। बैट्स ने 186 मुकाबलों में 4758 रन बटोरे, जिसमें एक शतक और 28 अर्धशतक हैं। उनका औसत 28.83 का रहा। पूर्व ऑलराउंडर ने जून 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। महिला T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे पायदान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। उन्होंने 209 मैचों में अभी तक 4327 रन बनाए हैं, जिसमें 30.25 का औसत है। हरमनप्रीत के बल्ले से एक शतक और 18 अर्धशतक निकले हैं। टॉप 5 लिस्ट में भारत और न्यूजीलैंड की दो-दो जबकि श्रीलंका की एक प्लेयर है।
महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
4788 - स्मृति मंधाना (भारत)
4758 - सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड)
4327 - हरमनप्रीत कौर (भारत)
4282 - चमारी अटापट्टू (श्रीलंका)
3817 - सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड)
स्मृति मंधाना ने दिलाई शानदार शुरुआत
सेमीफाइनल की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए पावरप्ले में 72 रन जोड़े। मंधाना को नाहिदा अख्थर ने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया। मंधाना ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर सूजी बैट्स का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने अगली गेंद पर फिर चौका लगाया।
वहीं, मंधाना ने पांचवें ओवर में लगातार तीन बार गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। उन्होंने चौथी गेंद पर चौका, पांचवीं गेंद पर छक्का और अगली पर चौका लगाया। शेफाली ने छठे ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का मारा और तीसरी पर चौका जड़ा। वह अगली गेंद पर कोई रन नहीं बना सकी और पांचवीं गेंद पर मंधाना को स्ट्राइक दी। मंधाना ने हवाई फायर करने के प्रयास में डीप मिडविकेट की दिशा में सोभना मोस्टरी को कैच थमाया।