Headlines
Loading...
आईआईटी बीएचयू : 15वें दीक्षांत की पूर्व संध्या पर छात्र-छात्राओं ने जीवन में आने वाले लम्हों की आहट महसूस की, समाराेह कल स्वतंत्रता भवन में आयोजित...

आईआईटी बीएचयू : 15वें दीक्षांत की पूर्व संध्या पर छात्र-छात्राओं ने जीवन में आने वाले लम्हों की आहट महसूस की, समाराेह कल स्वतंत्रता भवन में आयोजित...

वाराणसी, न्यूज। आईआईटी बीएचयू के 15वें दीक्षांत की पूर्व संध्या पर छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को विशिष्ट अनुभव की अनूभूति की। पूर्वाभ्यास के दौरान अतिथि के मंचागमन से लेकर प्रस्थान के मध्य होने वाली समस्त प्रक्रिया हूबहू दोहराई गई। बेशक मौसम बहुत खराब था, बावजूद छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। 

पूर्वाभ्यास ने विद्यार्थियों को अपने जीवन के महत्वपूर्ण लम्हों के आने से पहले उनकी आहट महसूस की। खास बात यह रही कि जिन छात्राओं को 31 अक्तूबर को होने स्वतंत्रता भवन में होने वाले दीक्षांत समारोह में डिग्री और मेडल प्राप्त करने हैं उन्हीं छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को डमी अतिथि बनने का अवसर भी मिला। 

गोल्ड मेडल पाने वाले विद्यार्थियों की सूची शामिल एक छात्र ने मुख्य अतिथि आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला का किरदार निभाया। इसी प्रकार दो अन्य विद्यार्थियों ने क्रमश: आईआईटी बीएचयू के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चयरमैन डॉ. कोटा हरिनारायण, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स वाइस चेयरमैन प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की भूमिका निभाई। 

पूर्वाभ्यास के दौरान एक बहुत ही भावुक पल भी देखने को मिला। पूर्वाभ्यास में मुख्य अतिथि बनकर मंच कर ओर बढ़ रहे छात्र के माता-पिता उसे डमी मुख्य अतिथि के रूप में मंच की ओर बढ़ते देखकर ही भावुक हो उठे। खुशी से उनकी आंखों से आंसू बह निकले।

दीक्षांत पूर्वाभ्यास में दिखा उत्साह

पूर्वाभ्यास का क्रम सायंकाल चार बजे आरंभ हुआ। परंपरागत तरीके से अतिथियों को मंचासीन कराया गया। उनके स्वागत की औपचारिकता पूरी की गई। समारोह के संचालक ने बारी-बारी से उन शिक्षकों को आमंत्रित किया जिन्हें मंचासीन अतिथियों का परिचय प्रस्तुत करना था। इसके बाद गोल्ड और सिल्वर मेडल पाने वाले छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया। अतिथि बने छात्रों ने मेडल प्रदान करने का अभिनय किया। यह सब देखकर सभागार में बैठे अभिभावकगण भी भावविभोर हो रहे थे।

मेडल वितरण का हुआ अभ्यास

पूर्वाभ्यास के बाद सभी छात्र-छात्राओं के बीच उत्तरीय और सदरी का वितरण किया गया। 31 अक्तूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में वे इन्हीं पारंपरिक परिधानों को धारण करके शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह दो चरणों में होगा। पहले चरण में 62 छात्र-छात्राओं को गोल्ड और सिल्वर मेडल प्रदान किए जाएंगे। इन 62 विद्यार्थियों के बीच 97 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर मेडल, 25 नकद पुरस्कार शामिल हैं।दीक्षांत समारोह की तैयारियां

इसके अतिरिक्त एक प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल शामिल है, जो बीटेक, बीआर्क और इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाएगा। डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल 02 विद्यार्थियों के सर्वांगीण प्रदर्शन, संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल जैसी उपलब्धियों के लिए प्रदान किए जाएंगे। दीक्षांत समारोह 31 अक्तूबर को सुबह 10 बजे बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आरंभ होगा।