हैदराबाद टी20 के लिए 15 सदस्यीय अपडेटेड टीम इंडिया ने किया घोषित, गंभीर के 3 फेवरेट खिलाड़ियों को मिला मौका...
टीम इंडिया घरेलू सरजमीं पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रही है। इन दोनों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज संपन्न हो चुकी है लेकिन अभी 5 मैचों की सीरीज जारी है। इसके तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं और भारतीय टीम 2-1 से आगे है। अब सभी की नजर हैदराबाद में कल 14 अक्टूबर को होने वाले चौथे मैच पर है।
इस मैच के नतीजे से यह तय हो जाएगा कि पांचवां मुकाबला सीरीज के विजेता के लिहाज से अहम होगा कि नहीं। भारत को जीत मिली तो 3-1 की अजेय बढ़त बना लेगा लेकिन वेस्टइंडीज को जीत हासिल हुई तो सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी और अंतिम मैच में जो टीम जीत हासिल करेगी, उसके नाम ही ट्रॉफी होगी।
हैदराबाद टी20 के लिए Team India का अपडेट स्क्वाड आया सामने
वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को होने वाले चौथे मैच के लिए BCCI ने टीम इंडिया के अपडेट स्क्वाड की घोषणा कर दी है। इस मैच के लिए भी स्क्वाड में 15 ही खिलाड़ी चुने गए हैं। कप्तानी की जिम्मेदारी रेगुलर स्किपर श्रेयस अय्यर संभालेंगे। वहीं, उपकप्तानी की बागडोर तिलक वर्मा को मिली है। ये दोनों ही खिलाड़ी पहले तीन मैचों में काफी अच्छे से लीडरशिप संभालते नजर आए। वहीं, बल्ले से भी हिट रहे।
इसके अलावा अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को भी टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिली है।
गंभीर के 3 पसंदीदा खिलाड़ियों का भी हुआ सिलेक्शन
हैदराबाद टी20 के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर की पसंद के भी 3 खिलाड़ी चुने गए हैं। ये खिलाड़ी संजू सैमसन, नमन धीर और मयंक यादव हैं। नमन और मयंक ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है लेकिन संजू का परफॉरमेंस सवालों के घेरे में रहा है।
संजू ने सिर्फ दूसरे मैच में अर्धशतक बनाया था लेकिन बाकी के दो टी20 को मिलाकर कुल 14 रन ही जोड़ पाए। उनके लिए ये मैच काफी अहम होगा, क्योंकि फ्लॉप हुए तो फिर आखिरी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को बतौर ओपनर खिलाया जा सकता है। वहीं, स्क्वाड में मौजूद ईशान किशन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी उठा सकते हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद टी20 के लिए टीम इंडिया का अपडेट स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई।