Headlines
Loading...
न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया-A के लिए नहीं खेलेंगे क्या ऋषभ पंत? इस वजह से लटकी सस्पेंस की तलवार..24 अक्टूबर से शुरू होगा दौरा...

न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया-A के लिए नहीं खेलेंगे क्या ऋषभ पंत? इस वजह से लटकी सस्पेंस की तलवार..24 अक्टूबर से शुरू होगा दौरा...

भारतीय सेलेक्टर्स ने न्यूजीलैंड दौरे पर खेलने वाली इंडिया ए की टीम में ऋषभ पंत को चुन तो लिया है। मगर बड़ा सवाल ये है कि क्या पंत उस सीरीज में खेल पाएंगे? इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 3 रेड बॉल मुकाबलों की सीरीज खेलनी है, जिसका आगाज 24 अक्टूबर से हो रहा है।

अब सवाल है कि ऋषभ पंत को हुआ क्या है और क्यों न्यूजीलैंड ए के खिलाफ उनके खेलने पर सस्पेंस के बादल मंडरा रहे हैं? सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि ऋषभ पंत का सेलेक्शन ही न्यूजीलैंड में खेलने वाली इंडिया ए की टीम में उनकी फिटनेस के आधार पर हुआ है। 

 
ऋषभ पंत को लेकर पहले तो खबर थी कि उन्हें वायरल हुआ है, जिसके चलते उन्हें ट्रेनिंग पर लौटने में तकरीबन हफ्ते भर का वक्त लग सकता है। अब बात यहां तक होती तो भी समझी जा सकती है। लेकिन, रिपोर्ट अब ये है कि उन्हें बैक स्पाज्म भी है। 

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत को बैक स्पाज्म है यानी उनकी पीठ में ऐंठन है। ये ऐंठन उन्हें ईरानी कप के दौरान हुई थी, जिससे ठीक होने में पंत को 10 से 15 दिन का वक्त लग सकता है। अब अगर ऐसा है तो पंत के न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेलने पर सस्पेंस है।

 
वैसे इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच आखिरी मुकाबला 7 नवंबर से खेला जाएगा। अगर पंत 15 दिन में भी उबरते हैं तो इस बात की उम्मीद की जा सकती है कि वो न्यूजीलैंड ए के खिलाफ आखिरी मुकाबले में वापसी कर सकते हैं।