आज मऊ सीमा पर पहुंचा 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रेलर, वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर जाकर भरेगा रफ्तार...
मऊ, जिला, ब्यूरो। दो सौ टन वजनी वेसल लदा 308 पहियों वाला विशालयकाय ट्रेलर जनपद की सीमा से सात किलोमीटर पहले हैदरगंज गांव स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे समीप आकर रुक गया है। इसके बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने निर्णय लिया कि ट्रेलर का संचालन गुरुवार को वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर शुरू होगा।
एनएचएआई के अधिकारियों बताया कि मंगलवार से ही वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के जरिए ट्रेलर मऊ जनपद की सीमा से पहले हैदरगंज गांव के पास आकर रुका है।
आगे का रास्ता साफ होने पर गुरुवार को सुबह ट्रेलर का संचालन शुरू होगा और कुछ समय बाद वाहन जनपद की सीमा में प्रवेश कर जाएगा। वाहन के जनपद की सीमा में वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर आने एवं यातायात को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फोरलेन पर दोहरीघाट तक लगे साइन बोर्डों को ऊंचा करने का काम किया जा रहा है।
बता दें कि ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से लखीमपुर खीरी स्थित पीएलए (पॉली इलेक्ट्रिक एसिड) प्लांट में जाने के लिए ट्रेलर चार महीने पहले अपनी यात्रा शुरू किया था। इसमें मल्टी एक्सल कुल 308 पहिये हैं। इसके साथ 40 से 50 स्टाफ चल रहे हैं। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के जरिए ट्रेलर जनपद की सीमा में एक से दो दिन रहेगा। यह धीरे-धीरे कोपागंज, घोसी, अमिला और दोहरीघाट बाईपास होते हुए गोरखपुर की सीमा में प्रवेश करेगा।