Headlines
Loading...
बड़ी खबर उत्तराखंड: जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार...

बड़ी खबर उत्तराखंड: जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार...

उत्तराखंड, न्यूज चमोली। देहरादून-बदरीनाथ से लाैट रहा हेलीकॉप्‍टर आज क्रैश हो गया है। बताया जा रहा कि बदरीनाथ और ज्‍योतिर्मठ के बीच यह हादसा हुआ है। हेलीकॉप्‍टर ट्रांस भारत कंपनी का है। जिसमें एक पायलट और पांच यात्री सवार थे। सभी यात्री बेंगलुरु के हैं।

हेलीकॉप्‍टर बदरीनाथ से देहरादून आ रहा था। जिसे सहस्रधारा हेलीपैड पर उतरना था। हेलीकॉप्टर के चट्टान पर गिरे होने का अंदेशा है। एसडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम के साथ ही सेना भी राहत-बचाव अभियान में लगी है। वहीं एहतियात के तौर पर मैसर्स ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है।

यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन का कहना है कि पायलट से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, टीम घटना स्थल को रवाना कर दी गई है।

सीएम धामी रख रहे पूरे घटनाक्रम पर नजर

सीएम धामी ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उक्त हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि 'चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

सीएम धामी ने कहा कि, मैं स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।'

हेलीकॉप्टर में सवार लोगों के नाम

* कैप्टन हिमांशु (पायलट )
* प्रथापा
* अरुण
* शंकर गौड़ा
* सुधीर के
* एसएस नटराजा (सभी यात्री)

खराब मौसम में भी जारी थी उड़ान

खराब मौसम के बाद भी शुक्रवार को बदरीनाथ के लिए उड़ान जारी थीं। दोपहर एक बजकर पांच मिनट एक हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी जो देहरादून पहुंचा। एक बजकर 12 मिनट देहरादून के लिए दूसरे हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। जो लापता हो गया। एक बजकर 20 मिनट फिर एक हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ से उड़ान भरी। वह भी सुरक्षित देहरादून पहुंच गया।

फिर पता चला कि 1.12 मिनट पर उड़ने वाला हेलीकॉप्टर लापता है। इसके बाद भी दोपहर 2.10, 2.15 और 2.22 उड़ान भरी गईं। देहरादून के लिए दिनभर में लगभग 12 हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरी। सभी चार्टर थी।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए "केसरी न्यूज 24" मीडिया नेटवर्क के साथ।