Headlines
Loading...
गाजियाबाद : शालीमार गार्डन में देह व्यापार का खुलासा, 7 महिलाएं रेस्क्यू, 6 ग्राहक गिरफ्तार...

गाजियाबाद : शालीमार गार्डन में देह व्यापार का खुलासा, 7 महिलाएं रेस्क्यू, 6 ग्राहक गिरफ्तार...

गाजियाबाद, न्यूज। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक किराये के मकान में चल रहे कथित अनैतिक देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 7 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया, जबकि 6 ग्राहकों को गिरफ्तार किया है।घटनास्थल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली थी कि शालीमार गार्डन क्षेत्र के लकड़ी मार्केट, वजीराबाद रोड स्थित एक किराये के मकान के दूसरे तल पर महिलाओं को बहला-फुसलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 7 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया और मौके से 6 ग्राहकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में नेहा नाम की महिला की भूमिका संचालिका के रूप में सामने आई है। आरोप है कि वह महिलाओं को लालच देकर देह व्यापार में शामिल कराती थी और ग्राहकों से पैसे लेती थी।

एसीपी का बयान

सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मामले में 7 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है और 6 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने थाना शालीमार गार्डन में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।