Headlines
Loading...
76 साल के हो चुके नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा से पीएम कौन? अमित शाह ने अटकलों पर लगाया विराम, बोले- 2029 में चौथी बार वही बनेंगे...

76 साल के हो चुके नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा से पीएम कौन? अमित शाह ने अटकलों पर लगाया विराम, बोले- 2029 में चौथी बार वही बनेंगे...

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Elections 2027) की तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठनात्मक स्तर पर कवायद तेज करते हुए पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने यूपी में मिशन 2027 पर फोकस बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) शुक्रवार को उत्तर प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति (Uttar Pradesh BJP Working Committee) की बैठक का शुभारंभ करते हुए बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद चौथी बार भी देश के पीएम बनेंगे। उत्तर प्रदेश भाजपा की नवगठित प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक में शाह ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) समेत तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में लखनऊ से देश को एक तरह से संदेश दिया है कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) कहीं नहीं जा रहे हैं और आगे भी सरकार का नेतृत्व उनके ही पास होगा। 76 साल के हो चुके पीएम मोदी के बाद भाजपा से प्रधानंत्री कौन को लेकर अटकलों के मद्देनजर अमित शाह (Amit Shah) का यह बयान काफी महत्वपूर्ण और इच्छुक लोगों की जिज्ञासा शांत करने वाला दो टूक मैसेज है।

अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से जमीन पर काम करने का किया आह्वान

उन्होंने कहा कि मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं और आप लोग ऐसे ही डटे रहे तो चौथी बार भी बनेंगे और उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने से कोई रोक नहीं पाएगा। अमित शाह ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से आपसी मनमुटाव, सारी नाराजगी भूलकर 2027 के यूपी चुनाव के लिए जी जान से जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अंगद के पांव की तरह अडिग है, उसे कोई नहीं हिला सकता। उन्होंने दावा किया कि यूपी में अगले 30 साल तक भाजपा सरकार रहने वाली है और इसका श्रेय देवतुल्य मतदाताओं का है। शाह ने कहा कि मतदाता यदि फिर से सरकार बनाने का मौका देंगे, तो हम उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करेंगे।

अमित शाह (Amit Shah) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की कार्यशैली की तारीफ की और कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश को माफिया और भ्रष्टाचार से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि आज यूपी देश का इन्वेस्टर हब बन गया है, जहां 50 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश आया है और इसमें 15 लाख करोड़ का काम जमीन पर उतर चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीते 10 सालों में कई बड़े परिवर्तन हुए हैं। लूट की वारदातों में 74 फीसदी, डकैती में 80 फीसदी, दंगों में 70 फीसदी और रंगदारी के केस में 60 फीसदी की गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि योगी ने लॉ एंड ऑर्डर सुधारा तो निवेश आया और इन्वेस्टमेंट के साथ रोजगार आया और फिर पलायन रुका।