Headlines
Loading...
पूर्वांचल डिस्कॉम एमडी संदीप कुमार के निर्देश पर विजिलेंस टीम ने कई जिलों में बिजली चोरी में 92 लोगों को पकड़ा, FIR हुई दर्ज...

पूर्वांचल डिस्कॉम एमडी संदीप कुमार के निर्देश पर विजिलेंस टीम ने कई जिलों में बिजली चोरी में 92 लोगों को पकड़ा, FIR हुई दर्ज...

वाराणसी, पूर्वांचल न्यूज। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद और पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी संदीप कुमार के निर्देश पर विजिलेंस ने पांच दिनों के दौरान बिजली चोरी में 92 लोगों को पकड़ा है। यह छापेमारी एएसपी समर बहादुर और सीओ सरोज पांडेय की अगुवाई में वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया जिले में हुई।

पकड़े गए सभी उपभोक्ता मीटर में छेड़छाड़, कटिया लगाकर और मीटर बाइपास कर बिजली चोरी कर रहे थे। जौनपुर में आटा चक्करी एवं कोल्ड स्टोरेज, गाजीपुर और गोरखपुर में आरओ प्लांट, आजमगढ़ में लाइब्रेरी में बड़ी चोरी पकड़ी गई। एएसपी ने बताया कि चौबेपुर में अतिरिक्त केबल के जरिए एक परिसर में 5 केडब्ल्यूएच की चोरी पकड़ी गई।

* चंदौली के सैयदराजा में एलटी पोल से दो कोर केबल के जरिए 5 केडब्ल्यूएच की चोरी की जा रही थी। 

* जौनपुर, मऊ और देवरिया में तीन उपभोक्ताओं को कटिया लगाकर चोरी से बिजली जलाते पाया गया। 

* प्रयागराज जिले के धूमनगंज और करछना, गाजीपुर के जमानिया, महराजगंज, प्रतापगढ़ के अलावा भदोही के गोपीगंज और औराई में एक ही दिन में पांच बड़ी चोरियां पकड़ी गईं हैं।