Headlines
Loading...
टीम इंडिया को बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा हुए वनडे सीरीज से बाहर, मोहम्मद सिराज को ए टीम में किया गया शामिल...

टीम इंडिया को बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा हुए वनडे सीरीज से बाहर, मोहम्मद सिराज को ए टीम में किया गया शामिल...

Prasidh Krishna Ruled Out: न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा अपकमिंग वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को मैचों के लिए पूरी तरह तैयार होने जरूरी वर्कलोड हासिल करने के लिए अभी समय चाहिए।

प्रसिद्ध कृष्णा हुए वनडे सीरीज से बाहर

भारतीय स्टार पेसर प्रसिद्ध कृष्णा का खेलना न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पांच मैचों की वनडे सीरीज में खेलना उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था, अब इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को मैचों के लिए पूरी तरह तैयार होने जरूरी वर्कलोड हासिल करने के लिए अभी समय चाहिए.

अगर प्रसिद्ध 'रिटर्न टू प्ले' (RTP) असेसमेंट पास कर लेते हैं, तो वह न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ तीसरे आखिरी चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया 'ए' टीम से जुड़ जाएंगे. इससे उन्हें मैच की प्रैक्टिस करने टेस्ट सीरीज के लिए तैयार होने का मौका मिलेगा.

वहीं, मोहम्मद सिराज 31 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया 'ए' टीम में शामिल होंगे, जो न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया 'ए' की अपडेटेड टीम इस प्रकार है: यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, यश राठौड़, आर. स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर-बल्लेबाज), वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, शिखर मोहन, मुकेश चौधरी, मुकेश कुमार, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर) ।।

नीतीश कुमार रेड्डी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे (जो 4 नवंबर 2026 को खेला जाएगा) के लिए वनडे स्क्वॉड का हिस्सा बने रहेंगे. इसके बाद, वह न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ तीसरे आखिरी चार-दिवसीय मैच के लिए 'इंडिया ए' टीम से जुड़ जाएंगे. इससे उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले मैच की प्रैक्टिस करने में मदद मिलेगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारत का अपडेटेड वनडे स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल [विकेटकीपर], अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (केवल पहले वनडे के लिए) ।।

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे पांचवें वनडे मैचों के लिए भारत का अपडेटेड वनडे स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव ।।

मैच

तारीख
दिन
मुकाबला
वेन्यू ।।

पहला वनडे

4 नवंबर 2026
बुधवार
भारत vs न्यूजीलैंड
ईडन पार्क, ऑकलैंड ।।

दूसरा वनडे

7 नवंबर 2026
शनिवार
भारत vs न्यूजीलैंड
एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन ।।

तीसरा वनडे

10 नवंबर 2026
मंगलवार
भारत vs न्यूजीलैंड
सेडन पार्क, हैमिल्टन ।।

चौथा वनडे

13 नवंबर 2026
शुक्रवार
भारत vs न्यूजीलैंड
बे ओवल, माउंट माउंगानुई ।।

पांचवां वनडे

15 नवंबर 2026
रविवार
भारत vs न्यूजीलैंड
बे ओवल, माउंट माउंगानुई ।।