Headlines
Loading...
पटना में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, गोलीबारी से दशहरा मेले में भगदड़; प्रखंड प्रमुख भी घायल...

पटना में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, गोलीबारी से दशहरा मेले में भगदड़; प्रखंड प्रमुख भी घायल...

बिहार में दुर्गा पूजा की धूम है। पूरे राज्य में पुलिस ने अलर्ट रहने का दावा किया है। लेकिन इस बीच राजधानी पटना में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है। पटना से सटे मनेर में अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी है। सरेआम फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख भी जख्मी हो गए हैं। इस गोलीबार के बाद वहां लगे दशहरा मेले में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। 

मीडिया जानकारी के मुताबिक, मनेर के व्यापुर में बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ भालू की हत्या कर दी। गोलीबारी के दौरान पैक्स अध्यक्ष को बचाने के लिए प्रखंड प्रमुख पति पिंटू कुमार आगे आए तो अपराधियों ने उन्हें भी गोली मार दी।

गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि दो बाइक पर सवार चार अपराधी ब्यापुर की बिचली गली में डेयरी के पास आए और अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। 

वारदात के बाद अपराधी गली के रास्ते ही फरार हो गए। गोलीबारी से दशहरा मेले में भगदड़ मच गई थी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। जहां दशहरे का उत्साही माहौल था, वहीं घटना के बाद पूरे मोहल्ले में सन्नाटा है।पिता 20 साल को-ऑपरेटिव के अध्यक्ष रहे

ग्रामीणों के अनुसार, संजीव कुमार दो भाइयों में छोटे थे। मृतक का एक पुत्र है। करीब पांच साल पूर्व संजीव पैक्स अध्यक्ष बना थे। उनके पिता भी 20 सालों तक को-ऑपरेटिव के अध्यक्ष रह चुके हैं। इनका परिवार शुरू से ही राजनीति से जुड़ा रहा है।

एफएसएल टीम ने लिए नमूने

इधर घटना की सूचना पर एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एवं नमूने एकत्रित कर रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर 2 एके झा भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हैं।