वाराणसी : आज बीएचयू हैदराबाद गेट के समीप देर शाम अनंत फूड कोर्ट के सामने मनबढ़ युवकों ने एक युवक को मारा चाकू, ट्रामा सेंटर में भर्ती...
वाराणसी, क्राइम न्यूज। वाराणसी जिले में बीएचयू के हैदराबाद गेट के समीप बुधवार देर शाम अनंत फूड कोर्ट के सामने मनबढ़ युवकों ने एक युवक को घेर लिया।
और विवाद के बाद चापड़ लिए मनबढ़ युवकों ने उसे धक्का देकर दुकान में गिरा दिया और भारी वस्तु से उस पर ताबड़तोड़ वार कर अधमरा कर दिया।
घटना से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। चितईपुर पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
घायल की पहचान छित्तूपुर के आदर्श राजभर के रूप में हुई, जिसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
शेष ख़बर अपडेट जारी है...।