Headlines
Loading...
अभिषेक शर्मा ने बनाया भारत का सबसे तूफानी रिकॉर्ड, रोहित व विराट सहित सबको छोड़ा आज के मैच पीछे...

अभिषेक शर्मा ने बनाया भारत का सबसे तूफानी रिकॉर्ड, रोहित व विराट सहित सबको छोड़ा आज के मैच पीछे...

अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से एक बार फिर साबित कर दिया कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वह कितनी तेजी से रन बना सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय ओपनर ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए और एक खास भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

अभिषेक ने यह उपलब्धि 1100 से भी कम गेंदों में हासिल की। इस तरह वह गेंदों के लिहाज से सबसे तेजी से 2000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम था, जिन्होंने 1164 गेंदों में इस मुकाम को छुआ था।

भारतीय टी20 क्रिकेट में खास मुकाम

2000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करना किसी भी बल्लेबाज के लिए अहम उपलब्धि है लेकिन अभिषेक ने इसे जिस तेजी से हासिल किया, वह इसे और खास बनाता है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी भारतीय टीम को पावरप्ले में तेज शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाती है। भारत के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने भी यह आंकड़ा हासिल किया है। भारत के लिए 2000 टी20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में अभिषेक शर्मा छठे खिलाड़ी बन गए हैं।

संजू सैमसन का फ्लॉप खेलभारतीय टीम को पारी की शुरुआत में ही संजू सैमसन का विकेट गंवाना पड़ा। वह 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऐसे समय में अभिषेक पर पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी थी, लेकिन उन्होंने संभलकर खेलने के बजाय अपने स्वाभाविक आक्रामक अंदाज को जारी रखा सैमसन ने पिछले मैच में 82 रनों की पारी खेली थी, उसे देखते हुए आज फिर से मौका मिला लेकिन वह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। वैभव सूर्यवंशी को आज फिर से बाहर बैठाया गया।

टीम इंडिया में हुआ बदलाव

नितीश रेड्डी और प्रिंस यादव को टीम इंडिया में शामिल किया गया। पिछले मैच में बुरी तरह फ्लॉप रहने वाले शिवम दुबे और कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इन सबके बावजूद वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला और उनके खेलने का इन्तजार बढ़ता ही जा रहा है।