Headlines
Loading...
बाबा विश्वनाथ दरबार में पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक !! हाज‍िरी लगाकर किया दर्शन-पूजन...

बाबा विश्वनाथ दरबार में पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक !! हाज‍िरी लगाकर किया दर्शन-पूजन...

वाराणसी, न्यूज। एयर शो में शाम‍िल होने के ल‍िए सीएम और रक्षा मंत्री एक द‍िन पूर्व ही काशी पहुंच गए। सीएम योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले संकट मोचन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके पश्चात रक्षा मंत्री बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे, जहां विशेष आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। जनता ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रखी गई। मंदिरों में दर्शन-पूजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क रहा।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी शनिवार को काशी पहुंचे, जहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया कि बनारस में पहली बार वायु सेवा का एयर शो आयोजित होने जा रहा है, जिसे लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

मंदिर परिसर में मौजूद जनता ने हर हर महादेव के जयघोष के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने लोगों के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी भी ली।