न्यूजीलैंड दौरे के टेस्ट मैचों के लिए 'टीम इंडिया' का हुआ एलान, ध्रुव जुरेल बनें कप्तान...
India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी, जिसमें पांच टी20 मैच, पांच वनडे मैच और दो टेस्ट मैच शामिल हैं। इसके अलावा भारत की ए टीम न्यूजीलैंड में तीन चारदिवसीय मैच भी खेलेगी, जिसके लिए बीसीसीआई ने टीम का एलान कर दिया। इंडिया-ए की टीम में 11 टेस्ट खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिसमें केएल राहुल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे नाम शामिल हैं।
बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ इन तीन अनौपचारिक टेस्ट मैचों के लिए 15 सदस्यीय इंडिया-ए टीम चुनी है। बीसीसीआई की प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी तीन में से कितने अनौपचारिक टेस्ट मैच खेलेंगे, क्योंकि ये खिलाड़ी भारत की वनडे टीम का भी हिस्सा हैं, और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। बीसीसीआई ने अभी सिर्फ टी20 सीरीज और इंडिया-ए टीम का एलान किया है।
भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला चार दिवसीय मुकाबला 24 से 28 अक्टूबर के बीच लिंकन में खेला जाएगा. दूसरा मैच 31 अक्टूबर से तीन नवंबर तक क्राइस्टचर्च में और तीसरा व अंतिम मुकाबला 7 से 10 नवंबर के बीच फिर से लिंकन में खेला जाएगा. यह कंफर्म है कि केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और वॉशिंगटन सुंदर अगर वनडे टीम में चुने जाते हैं तो तीनों अनौपचारिक टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे. इनका वनडे टीम में चुना जाना भी तय है।
घरेलू क्रिकेट के 'किंग' सरफराज खान को इंडिया-ए टीम में नहीं चुना गया है. साई सुदर्शन टेस्ट टीम में वापसी के लिए पूरी तरह फिट हो चुके हैं. ऐसे में उन्हें इंडिया-ए टीम में चुना गया है. इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके खिलाड़ियों की बात करें तो टीम में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को मिलाकर कुल 12 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया-ए की टीम- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़ और मुकेश कुमार।।