Headlines
Loading...
भारतीय टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अचानक संन्यास का किया ऐलान, अधूरे सपने के साथ हुए रिटायर...

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अचानक संन्यास का किया ऐलान, अधूरे सपने के साथ हुए रिटायर...

भारत के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल ने संन्यास ले लिया है। जी हां, चहल ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया है। फर्स्ट-क्लास यानि क्रिकेट फैंस अब उन्हें रेड बॉल क्रिकेट में खेलते नहीं देख पाएंगे। चहल कभी भारत के लिए टेस्ट मैच खेले ही नहीं. हालांकि उनकी वनडे और टी20 टीम में वापसी की उम्मीद अब भी कायम है।

युजवेंद्र चहल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपनी फर्स्ट-क्लास रिटायरमेंट की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि रेड बॉल क्रिकेट उनके लिए कोई सामानया फॉर्मेट नहीं रहा. फर्स्ट-क्लास क्रिकेट ने उन्हें धैर्य, मुश्किलों से उबरने की क्षमता का पाठ पढ़ाया है. उन्होंने कहा कि टेस्ट मैच के लिए घंटों मैदान पर जद्दोजहद करने का अपना अलग ही आनंद होता है।

अधूरा रह गया सपना

युजवेंद्र चहल ने बताया कि उन्हें हमेशा टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू ना कर पाने का मलाल रहेगा. उन्होंने अपने भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा रिटायरमेंट की घोषणा करना बहुत भारी काम लग रहा है क्योंकि टेस्ट खेलना हमेशा से एक सपना था।

उन्होंने कहा, "चाहे टेस्ट खेलने का सपना पूरा नहीं हो सका, लेकिन मैं अपने इस यादगार सफर से खुश हूं और इस फॉर्मेट में मिले हर एक अवसर का आभार व्यक्त करता हूं।"

अभी करियर जारी है

युजवेंद्र चहल ने सिर्फ फर्स्ट-क्लास करियर को अलविदा कहा है. वो अब भी वनडे और टी20 क्रिकेट में सक्रिय रहेंगे. चहल ने साफ किया कि उनका वनडे और टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना अब भी जीवित है.उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा - टीम इंडिया के लिए खेलने की भूख मेरे अंदर अभी भी है. मुझे लगता है कि मेरे भीतर अभी काफी क्रिकेट बचा हुआ है और मैं वनडे और टी20 में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाने के लिए पूरी मेहनत करूंगा।"

चहल का करियर

युजवेंद्र चहल ने अपने 49 मैचों के फर्स्ट-क्लास करियर में 148 विकेट लिए. हालांकि वो कभी भी टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैच नहीं खेल पाए. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए 72 वनडे मैचों में 121 विकेट लिए और 80 टी20 मैचों में उनके नाम 96 विकेट हैं।