न्यूजीलैंड दौरे से बल्लेबाज केएल राहुल बाहर !! इस स्टार ओपनर को मिला डेब्यू का मौका...
बीसीसीआई मुख्यालय, न्यूज। भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे (New Zealand Tour) की शुरुआत 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के साथ हो गई। इसका अंतिम मैच 1 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद, 4 से 15 नवंबर तक पांच मैचों की वनडे सीरीज होगी और फिर इसके बाद 19 नवंबर से 1 दिसंबर तक दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
इस टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए BCCI ने इंडिया ए के स्क्वाड में कई रेगुलर खिलाड़ियों को मौका दिया था, जो टीम इंडिया का हिस्सा हैं। इंडिया ए को 24 अक्टूबर से न्यूजीलैंड ए (New Zealand A) के खिलाफ तीन रेड बॉल मुकाबले खेलने हैं। बोर्ड ने केएल राहुल को भी स्क्वाड में जगह दी थी लेकिन अब उनकी जगह नए बल्लेबाज को शामिल कर लिया गया है।
New Zealand A के खिलाफ अंतिम दो रेड बॉल मैचों में राहुल नहीं आएंगे नजर
रणजी ट्रॉफी 2026-27 में कर्नाटक के लिए पहले राउंड में हिस्सा लेने वाले केएल राहुल को न्यूजीलैंड ए (New Zealand A) के खिलाफ तीन रेड बॉल मैचों की सीरीज के लिए स्क्वाड में चुना गया था। इसका मुख्य उद्देश्य वहां की परिस्थितियों को समझना और उनके अनुरूप खुद को ढालना था। बोर्ड ने जब स्क्वाड अनाउंस किया था, तब ये जानकारी नहीं दी कि कौन से खिलाड़ी कितने मैच खेलेंगे लेकिन अब राहुल को लेकर तस्वीर साफ़ हो गई है।
केएल राहुल सिर्फ पहले रेड बॉल मैच में इंडिया ए की तरफ से खेलेंगे लेकिन इसके बाद अंतिम दो मैचों का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वे टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड से जुड़ जाएंगे, जो न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ पांच वनडे खेलेगी। बता दें कि वनडे टीम में राहुल की अहमियत काफी ज्यादा है, क्योंकि वे टीम के मुख्य विकेटकीपर हैं।
केएल राहुल की जगह शिखर मोहन को किया गया शामिल
न्यूजीलैंड ए (New Zealand A) के खिलाफ केएल राहुल की जगह अंतिम दो मैचों के लिए झारखंड के ओपनर शिखर मोहन को बतौर रिप्लेसमेंट चुना गया है। इस 21 वर्षीय बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा परफॉर्म किया और अब उसी का इनाम मिला है। शिखर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 पारियों में एक दोहरे शतक समेत कुल 613 रन बनाए थे।
मौजूदा रणजी सीजन की भी उन्होंने अच्छी शुरुआत की है और दो मैचों में 99.00 की औसत से 297 रन बनाए हैं। अब देखना होगा कि यह युवा ओपनर न्यूजीलैंड की कंडीशंस में कैसा परफॉर्म करता है।
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन रेड बॉल मैचों के लिए इंडिया ए का अपडेटेड स्क्वाड
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (पहले मैच के लिए), देवदत्त पडिक्कल, आर स्मरण, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाशदीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, बी साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार, ऋषभ पंत (फिटनेस के आधार पर), शिखर मोहन (अंतिम दो मैचों के लिए)।।