Headlines
Loading...
लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर वाराणसी में शुक्रवार को जदयू ने निकाली एकता रैली...

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर वाराणसी में शुक्रवार को जदयू ने निकाली एकता रैली...

वाराणसी, न्यूज। जनता दल (यूनाइटेड) ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को एकता रैली निकाली। कुरौता स्थित रामलीला मैदान से काशी विद्यापीठ ब्लॉक तक गई रैली का नेतृत्व बिहार के ग्रामीण विकास विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने किया।

इसका शुभारंभ रामलीला मैदान में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से हुआ। कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के विचारों, आदर्शों, दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। 

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता, नेतृत्व क्षमता और दृढ़ निश्चय से देश की अनेक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत किया। इसमें प्रवेश पटेल, आनंद पटेल, सर्वेश पटेल, जर्मन पटेल, अमित पटेल, दिनेश पटेल, भानुशंकर पटेल आदि मौजूद रहे।

उधर, पार्टी के 23वें स्थापना दिवस पर मंत्री श्रवण कुमार ने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल, शालिनी पटेल, सुशील पटेल, सुशील कश्यप, कल्पनाथ वर्मा, अवधेश सिंह, अभिषेक राय, सुभाष पाठक, संजय सिंह पटेल, हरिशंकर, विनीत तिवारी, ओमप्रकाश वर्मा आदि मौजूद थे।