वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में देर रात बार में पार्टी कर रहे युवकों पर हमला, एक का सिर फूटा, मुकदमा दर्जकर पुलिस कर रही जाँच...
वाराणसी, न्यूज। जिले में सिगरा थाना क्षेत्र के एक बार में पार्टी कर रहे युवकों पर हमला किया गया। इस हमले में एक युवक का सिर फूट गया। सिगरा पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
वाराणसी के गणेश महाल निवासी रितिक कश्यप ने सिगरा थाना में दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने भाई राहुल और अन्य दोस्तों के साथ टेबल बार सिगरा थाना क्षेत्र में पार्टी कर रहे थे। वहां मौजूद सिद्धिगिरी बाग निवासी पीयूष साधवानी ने अचानक सभी पर हमला कर दिया, जिसमें रितिक के दोस्त राजकुमार सिंह और अंकित सिंह को भी चोटें आईं।
रितिक के सिर में कड़े से चोट लगने के कारण उसका सिर फट गया। हमलावर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने मीडिया को बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए बार मालिकों को नोटिस जारी किया जाएगा।