Headlines
Loading...
वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी भुवनेश्वर कुमार की पैराशूट लैंडिंग? टीम इंडिया की बढ़ गई है टेंशन, सीरीज हर हाल में जीतना चाहेगी टीम इंडिया...

वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी भुवनेश्वर कुमार की पैराशूट लैंडिंग? टीम इंडिया की बढ़ गई है टेंशन, सीरीज हर हाल में जीतना चाहेगी टीम इंडिया...

बेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज के आखिरी मैच के लिए भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार की पैराशूट लैंडिंग हो सकती है। इस तरह के संकेत मिल रहे हैं, क्योंकि टीम इंडिया सीरीज डिसाइडर मैच से पहले बड़ी टेंशन में फंस चुकी है। भुवनेश्वर कुमार शनिवार 17 अक्टूबर को होने वाले मैच में खेलेंगे या नहीं? यह तो अभी पक्का नहीं है, लेकिन इस पर फैसला जल्द लिया जा सकता है। भुवी न्यूजीलैंड तो जा रहे हैं, लेकिन रविवार को बेंगुलुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले निर्णायक मैच में भी खेल सकते हैं।

दरअसल, टीम इंडिया की टेंशन इसलिए बढ़ गई है, क्योंकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, जो टीम इंडिया के इस समय मुख्य बॉलर टी20 क्रिकेट में हैं, वे चौथे टी20 मैच में बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। एक गेंद उनको कंधे पर लगी थी। इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन अगली गेंद पर ही उन्होंने मैदान छोड़ने का फैसला कर लिया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि अगर अर्शदीप सिंह फिट नहीं हैं तो न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने की तैयारी कर चुके भुवनेश्वर कुमार को बेंगलुरु में मौका दिया जा सकता है।भारतीय टीम मैनेजमेंट आखिरी समय पर भी भुवनेश्वर कुमार पर फैसला ले सकता है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भुवनेश्वर कुमार बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं। अगर अर्शदीप फिट नहीं होते हैं तो भुवी को भारत में ही खिलाया जा सकता है और इससे उन्हें अच्छी मैच प्रैक्टिस मिल जाएगी। भारतीय टीम को इससे फायदा यह होगा कि उन्हें एक अच्छा और अनुभवी गेंदबाज मिलेगा, साथ ही साथ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से वे परिचित हैं तो उसका फायदा भी भारत सीरीज डिसाइडर में उठा सकता है।

अगर टीम मैनेजमेंट चाहेगा तो भुवनेश्वर कुमार को यहीं टीम में शामिल करने के लिए बोर्ड को बोल सकता है और बोर्ड इस पर फैसला तुरंत ले सकता है, क्योंकि सीरीज 2-2 की बराबरी पर है। तीन बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन के लिए घर पर सीरीज हारना किसी कलंक से कम नहीं होगा। वह भी सातवें नंबर की टीम के खिलाफ। 

अर्शदीप के लिए यह सीरीज गेंद से अच्छी नहीं रही। एक मैच को छोड़ दें तो बाकी के मैचों में उनकी पिटाई हुई है। 4 मैचों में 150 से ज्यादा रन वे खा चुके हैं। इससे भुवनेश्वर कुमार भी न्यूजीलैंड की सीरीज के लिए तैयार रहेंगे। इस तरह यह विन-विन सिचुएशन भारतीय टीम के नजरिए से है।