Headlines
Loading...
बीएचयू में पांच दशक बाद मिले वनस्पति विज्ञान के पुराने छात्र, शिक्षकों को किया सम्मानित...

बीएचयू में पांच दशक बाद मिले वनस्पति विज्ञान के पुराने छात्र, शिक्षकों को किया सम्मानित...

वाराणसी BHU न्यूज। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में एमएससी (वनस्पति विज्ञान) के 1976-1978 बैच का गोल्डन जुबली मिलन समारोह आयोजित किया गया। पांच दशक बाद मिले पुराने छात्रों ने अध्ययन के दिनों की स्मृतियां साझा कीं और उन्हें पढ़ाने, मार्गदर्शन देने व प्रेरित करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।

इस दौरान साझा स्मृतियों पर आधारित स्मारिका का विमोचन भी हुआ। विभाग के समिति कक्ष में आयोजित समारोह में विभागाध्यक्ष प्रो. आरपी सिन्हा ने कहा कि विभाग में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के 50 वर्ष बाद पुराने छात्रों का मिलन पहली बार आयोजित हुआ है। ऐसे आयोजन पुराने संबंधों को फिर से जीवंत करने और शिक्षकों व सहपाठियों के साथ अनुभव साझा करने का अवसर देते हैं। 

समारोह में बैच की शैक्षणिक यात्रा पर आधारित चित्रात्मक प्रस्तुति दी गई। पुराने छात्रों ने एमएससी के दौरान के अनुभवों से लेकर अपने व्यावसायिक जीवन की यात्रा तक साझा की।

डा. पीके नंदी, डा. मधूलिका अग्रवाल, वीके दीक्षित, डा. टीके चौधरी, पीवीएस रामकृष्ण, योगेंद्र राय, डा. जेए खान और केवीवीएस राजू सहित अन्य पुराने छात्र शामिल हुए। विभाग के शिक्षकों ने पुराने छात्रों और उनके परिवारों के स्वस्थ, सुखी जीवन की कामना की।