Headlines
Loading...
वाराणसी : भेलूपुर थाना क्षेत्र के रवींद्रपुरी स्थित ओरियाना हास्पिटल में आज सुबह महिला की मौत के बाद  स्वजनो ने किया हंगामा...

वाराणसी : भेलूपुर थाना क्षेत्र के रवींद्रपुरी स्थित ओरियाना हास्पिटल में आज सुबह महिला की मौत के बाद स्वजनो ने किया हंगामा...

वाराणसी, ब्यूरो। भेलूपुर थाना क्षेत्र के रवींद्रपुरी स्थित ओरियाना हास्पिटल में बुधवार सुबह 28 वर्षीय नीलम पटेल की मौत हो गई। स्वजन ने अस्पताल के डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका आरोप था कि इलाज के नाम पर खानापूर्ति की गई और हजारों रुपये का बिल बना दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्वजन को शांत कराया और शिकायत की जांच का भरोसा दिया।

नीलम के भाई आशीष के अनुसार, प्रसव के बाद बहन की तबीयत बिगड़ने पर प्रज्ञा हास्पिटल के डाक्टरों ने उसे ओरियाना हास्पिटल रेफर किया था। कर्मचारियों ने वहां बेहतर सुविधाएं और बड़ा आपरेशन थिएटर होने की बात कही थी। बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे नीलम को एंबुलेंस से ओरियाना हास्पिटल लाया गया। 

जांच के बाद कर्मचारियों ने बताया कि उसकी नब्ज ठीक से नहीं चल रही है और परिवार को नीचे इंतजार करने के लिए कहा। 

आरोप है कि स्वजन दोपहर करीब डेढ़ घंटे तक उसके ठीक होने की उम्मीद में इंतजार करते रहे। बाद में एक रिश्तेदार ऊपर गए तो उन्हें नीलम की मौत की जानकारी मिली। 

भेलूपुर थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि स्वजन को समझाकर शांत कराया गया है और उनकी शिकायत की जांच की जा रही है। ओरियाना अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरीज को गंभीर हालत में लाया गया था। उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। नीलम के पति विजय बाहर रहकर नौकरी करते हैं।