आंखों में आंसू और फेंक दिया माइक, कप्तानी छोड़ने के बाद हरमनप्रीत कौर का पहला इंटरव्यू, क्या टीम इंडिया में सब ठीक है?...
नईदिल्ली, खेल न्यूज। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 91 रनों की ताबड़तोड़ और नाबाद पारी खेलने के बाद भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर मिड-इनिंग्स इंटरव्यू के दौरान काफी भावुक नजर आईं। अपनी शानदार पारी के दम पर भारत को 216/7 के विशाल स्कोर तक पहुंचाने के बाद जब वह मीडिया से बात करने आईं तो शुरुआत में उनके चेहरे पर मुस्कान थी। लेकिन बातचीत आगे बढ़ते ही उनकी आंखों में आंसू आ गए और वह अपने जज्बातों पर काबू पाने की पूरी कोशिश करती दिखीं।
कप्तानी छोड़ने के बाद पहला इंटरव्यू
कप्तानी छोड़ने के बाद हरमनप्रीत कौर का यह पहला इंटरव्यू था जिसमें उनके दिल का दर्द साफ छलक पड़ा। 41 गेंदों में 10 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 221.95 के स्ट्राइक रेट से खेली गई उनकी 91 रनों की पारी ने मैदान पर उनके बल्ले का दम तो साबित कर दिया लेकिन इंटरव्यू के खत्म होते-होते उनकी आंखों से निकले आंसुओं ने यह बयां कर दिया कि कप्तानी से हटने का फैसला उनके लिए कितना भावुक रहा है।
माइक छोड़कर लौट गईं हरमनप्रीत
इंटरव्यू खत्म होने के ठीक बाद हरमनप्रीत काफी शांत अंदाज में माइक किसी को थमाकर पवेलियन की ओर लौट गईं। उनके इस रूप को देखकर क्रिकेट फैंस भी काफी हैरान और भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि भले ही वह अब आधिकारिक रूप से टीम की कमान न संभाल रही हों, लेकिन देश और फैंस के लिए वह हमेशा एक महान कप्तान और मैच-विनर खिलाड़ी ही रहेंगी।
हरमनप्रीत कौर का इस तरह मैदान पर शानदार प्रदर्शन करना और फिर इंटरव्यू में रो पड़ना यह दर्शाता है कि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए उनका समर्पण कितना गहरा है। कप्तानी का दौर खत्म होने के बाद भी उनका बल्ला लगातार बोल रहा है और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई यह यादगार पारी उनके उसी जज्बे और कभी न हार मानने वाली मानसिकता का प्रतीक है।